सुबह उठते ही रेड मारने पहुंची थी ये लेडी IAS अफसर, कत्लखाने से खींच लाई बेजुबान गाय बछड़ों को

Published : Mar 02, 2020, 10:51 AM ISTUpdated : Mar 02, 2020, 11:15 AM IST

रांची. हमारे भारतीय समाज में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है। महिलाओं की उपलब्धियां और उनके कामों के लिए आभार जताने को 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस (Women's Day) मनाया जाता है। इस बार भी महिला दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में हम आपको IAS सक्सेज स्टोरी में एक ऐसी दंबग, निडर और जनता की सेवक महिला अफसर के बारे में बताएंगे। इनके काम करने का अंदाज इतना अलग है कि अपराधी इनके नाम से थर्राते हैं। इनका नाम है आईएएस विजया नारायण राव जाधव जो फिलहाल गिरिडीह (झारखण्ड) में SDM के पद पर अक्टूबर 2017 से कार्यरत है। जाधव को कहीं कोई अवैध काम की जानकारी मिलती है तो वो तुरंत वहां पहुंचकर आरोपियों पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई करती हैं। उनके नाम कई ऐसे काम दर्ज हैं जिनसे उन्होंने सुर्खियां पाई आइए जानते हैं......

PREV
111
सुबह उठते ही रेड मारने पहुंची थी ये लेडी IAS अफसर, कत्लखाने से खींच लाई बेजुबान गाय बछड़ों को
विजया जाधव पुणे की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि, उनकी मां बेहद पढ़ाकू किस्म की महिला थीं। उनको देखकर ही वो भी किताबें पढ़ने में दिलचस्पी लेने लगीं। इस तरह उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी की। साल 2015 में उन्हें सफलता मिली और वो आईएएस अफसर बन गईं। अब वो मीडिया में अपने कामों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका नाम देश की 10 निडर और दबंग महिला अधिकारियों में आता है।
211
जाधव गिरिडीह में तैनात हैं, ये भारत के 5 सबसे पिछड़े जिलों में से एक है। यहां बालू माफिया, अवैध खनन, अवैध पटाखा फैक्ट्री जैसे कई गैर-कानूनी काम होना एक आम बात है। ऐसे में विजया ने इन अवैध कारोबारों को काबू करने के लिए निरंतर छापेमारी की और बिना डरे खनन माफियाओ के खिलाफ सख्त कारवाई सुनिश्चित की।
311
वो कहती हैं कि, झारखंड, गुजरात या महाराष्ट्र की तरह विकसित राज्य नहीं है। इन राज्यों में एक प्रणाली और बुनियादी ढांचा है, जिसकी यहां कमी है। इसलिए राज्य और झारखंड के निवासियों के लिए बहुत काम है। राज्य की प्रगति के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाने में अधिकारियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।"
411
विजया सभी युवतियों की लिए एक प्रेरणा है जो अपने आत्मविश्वास और साहस से गिरिडीह जैसे एक पिछड़े जिले में अपनी नीतियों और कानून का पालन करते हुए सुशासन स्थापित कर रहीं है।
511
जाधव के काम करने के तौर-तरीकों ने उन माफिया तत्वों में खलबली मचाई, जो हर साल करोड़ों रुपए का धड़ल्ले से अवैध बालू खनन करते आ रहे थे। किसी के दबाव में न आते हुए उनकी कार्रवाई से बिहार और झारखंड बालू माफिया में उन दिनो हड़कंप मचा था।
611
महिला अधिकारी जाधव के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। एक बार उन्होंने कुरैशी मोहल्ले में गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करके सनसनी मचा दी थी। जनवरी साल 2018 में यहां एसडीएम पूरे फोर्स के साथ मार्निंग वॉक वाली ड्रेस में पहुंची थीं। हाथों में पानी की बोतल थी। एसडीएम को देखते ही यहां हड़कंप मच गया। लोग जहां तहां भागने लगे। अफरातफरी मच गई।
711
इसके बाद वो कत्लखाने में पहुंच गई और साथ आए पशुपालन ऑफिसर से मांस के सैंपल लेने कहा। इसके बाद एसडीएम ने यहां से 50 से 60 की संख्या में गाय और बछड़ों को मुक्त कराया। मौहल्ले में बने कत्लखाने से लेडी आईएएस ने खुद अपने हाथों से कई गायों को पकड़ा और उसे वहां से बाहर निकाला।
811
एक बार महिला अधिकारी को जानकारी मिली थी की इलाके में शराब की दुकानों के पास स्थित ढाबों में अवैध रुप से शराब बेचने और पिलाने का काम भी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीओ जाधव ने टीम का गठन किया।
911
रात के वक्त खुद टीम की अगुआई करते हुए हाथ में टार्च लेकर चल पड़ीं। इस छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद होने के साथ ही इसका कारोबार कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।
1011
साल 2017 में महिला अधिकारी जाधव ने बेंगाबाद में अवैध स्टोन क्रशिंग यूनिट को सील कर किया था। वो अचानक रेड मारने पहुंच गई थीं। आरोपियों के पास यूनिट चलाने के लिए लाइसेंस नहीं थे। एसडीएम ने रेड के दौरान जब क्रशर मालिक से कागजात मांगे तो उनके होश उड़ गए। एसडीएम की लगातार कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा था।
1111
लेडी सिंघम कही जानी वाली जाधव साधारण कपड़ों में ही रेड मारने पहुंच जाती हैं। वे कभी मॉर्निंग वॉक तो कभी हाथ में टॉर्च लेकर अपराधियों पर कार्रवाई करती हैं। राज्य में गलत कामों पर लगाम लगाने का उनका ये अंदाज भी काफी चर्चा में रहता है।

Recommended Stories