इस भारतीय महिला को ऑस्कर मिलने से मचा था बवाल, फिर 1 वजह के चलते 29 साल बाद लौटाना चाहती थी ट्रॉफी

Published : Apr 26, 2021, 02:13 PM IST

मुंबई. 93वां अकादमी अवॉर्ड्स ऑस्कर अवॉर्ड 2021 (Oscars Awards 2021) का डोल्बी थिएटर से ब्रॉडकास्ट हुआ। इस बार यह अवॉर्ड शो कोरोना महामारी के कारण देरी से आयोजित किया गया। इस साल शो बाकी शोज से काफी अलग रहा क्योंकि इस बार ना कोई होस्ट था और ना ही ऑडियंस। इस बार फ्रांसेस मैकडोरमैंड को बेस्ट एक्ट्रेस और एंथोनी हॉपकिंस को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसमें केवल 170 लोग ही शामिल हुए। शायद कम ही लोग जानते है कि 39 साल पहले भारत से यह अवॉर्ड सबसे पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया (Bhanu Athiyya) को मिला था। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म गांधी में कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए दिया गया। हालांकि, उन्हें अवॉर्ड मिलने काफी विवाद भी हुआ था। 

PREV
17
इस भारतीय महिला को ऑस्कर मिलने से मचा था बवाल, फिर 1 वजह के चलते 29 साल बाद लौटाना चाहती थी ट्रॉफी

भानु अथैया को 1982 में आई फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर मिला था। उन्होंने अपना अवॉर्ड ब्रिटिश डिजाइनर जॉन मॉलो के साथ शेयर किया था। गांधी को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर सहित आठ ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले थे।

27

भानु अथैया को ऑस्कर दिए जाने पर हॉलीवुड में उनकी काफी आलोचना की गई थी। क्रिटिक्स का कहना था कि उनके डिजाइन किए कपड़ों में ऐसा क्‍या खास था जो उन्‍हें अवॉर्ड दिया गया।

37

2012 में एक इंटरव्यू में भानु अथैया ने ऑस्कर ट्रॉफी को लौटाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था- सबसे बड़ा सवाल ट्रॉफी की सुरक्षा का है। भारत में पहले कई अवॉर्ड गायब हुए है। मैंने इतने साल तक अवॉर्ड को एन्जॉय किया और मैं चाहती हूं कि यह आगे भी सुरक्षित रहे।

47

उन्होंने बताया था- मैं अक्सर ऑस्कर ऑफिस जाती हूं, मैंने देखा कि वहां कई लोगों ने अपनी ट्रॉफी रखी हैं। अमेरिकी कॉस्ट्यूम डिजाइनर एडिथ हेड ने भी मरने से पहले अपने आठ ऑस्कर ट्रॉफियों को इसी ऑफिस में रखवाया था।

57

बता दें कि भानु अथैय्या का जन्‍म 28 अप्रैल 1929 को महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में हुआ था। उनका पूरा नाम भानुमति अन्नासाहेब राजोपाथ्याय है। उन्‍होंने 1956 में देवानंद की फिल्‍म सीआईडी से डेब्‍यू किया था।

67

उन्होंने करीब 6 दशक तक 100 से ज्‍यादा फिल्‍मों के लिए कॉस्‍ट्यूम्‍स डिजाइन किए। इनमें प्‍यासा, गाइड, सत्‍यम शिवम सुंदरम, चांदनी, लगान, स्‍वदेस जैसी  फिल्‍में शामिल हैं। 15 अक्‍टूबर 2020 को 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

77

इस बार के शो में इरफान खान और भानु अथैया को भी याद किया गया। इरफान खान ने लाइफ ऑफ पाई, जुरासिक वर्ल्ड, इंफर्नो जैसी हॉलीवुड फिल्मों के अलावा भी कई अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर बनाए गए प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था। पिछले साल 29 अप्रैल को  इरफान खान की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। वहीं, जानी-मानी भारतीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को भी याद किया गया। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories