टाइगर की एक्ट्रेस को डेट कर रहा है करीना का भाई, बेटे की शादी को लेकर मां ने कही बड़ी बात

Published : Feb 13, 2020, 11:12 AM ISTUpdated : Feb 14, 2020, 07:41 AM IST

मुंबई. करीना कपूर के बुआ के बेटे अरमान जैन की शादी 10 दिन पहले 3 फरवरी को अनीशा मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए। अब अरमान के छोटे भाई आदर जैन की शादी को लेकर करीना की बुआ रीमा जैन का बयान सामने आया है। दरअसल, आदर जैन इन दिनों तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर इवेंट्स और फंक्शन में साथ में देखा जाता रहा है। 

PREV
17
टाइगर की एक्ट्रेस को डेट कर रहा है करीना का भाई, बेटे की शादी को लेकर मां ने कही बड़ी बात
करीना की बुआ रीमा जैन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आदर और तारा सुतारिया के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी। अरमान की शादी के बाद आदर की शादी के सवाल पर रीमा जैन ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वो अभी यंग हैं। आगे क्या होता है ये बाद में देखा जाएगा। अभी उन्हें अपना करियर बनाने दिया जाए और उन्हें उनका काम करने दिया जाए।
27
इसके साथ ही रीमा ने दोनों के रिलेशनशिप को अप्रूव करने के सवाल पर कहा कि उनका बेटा जिसे प्यार करता है वो भी उसे प्यार करती हैं।
37
भाई अरमान जैन की शादी में आदर जैन ने गर्लफ्रेंड तारा के साथ स्टेज परफॉर्मंस भी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह भी कहा जाता है कि तारा सुतारिया के गाने को सुनकर रीमा जैन ने उनकी बहुत तारीफ की थी। यहां तक कि उन्होंने तारा और आदर की वेडिंग डेट जल्द फिक्स करने की बात भी कही थी।
47
अरमान जैन की शादी में तारा सुतारिया आदर जैन के साथ पहुंची थीं। ये जोड़ पार्टी में सेंटर ऑफ अटरेक्शन बनी हुई थी। तारा आदर की फैमिली फोटो में भी नजर आई थीं।
57
बता दें, तारा सुतारिया ने बॉलीवुड टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। इस मूवी में उन्होंने टाइगर की गर्लफ्रेंड रोल प्ले किया था।
67
इसके बाद तारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मरजावां' में नजर आई थीं। इन दोंनों ही फिल्मों में तारा सुतारिया को फैंस से ढेर सारा प्यार मिला था।
77
वहीं, अगर तारा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अब खबर है कि तारा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के अपोजिट फिल्म 'तड़प' में नजर आएंगी। ये मूवी साल 2018 में आई तेलुगू फिल्म RX 100 की रीमेक है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories