मुंबई। अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर थीं। अभिषेक ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने साल 2009 के बारे में लिखा है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में अभिषेक बच्चन ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल को बताया है।