मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'शोले' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस गीता सिद्धार्थ का शनिवार को निधन हो गया। गीता ने शोले में जया बच्चन की जेठानी का किरदार निभाया था। फिल्म का वो सीन आज भी लोगों के जेहन में है, जब गीता सिद्धार्थ घर के बाहर लगे झूले में बैठकर सब्जी काटती नजर आई थीं। इसी दौरान उनका बेटा आकर पूछता है- ''मां मैं चाचा के साथ दादाजी को लेने स्टेशन जाऊं। इस पर गीता पहले तो उसे मना करती हैं, लेकिन बाद में कहती हैं, ठीक है लेकिन ऐसे ही भूत बनकर जाओगे, जाओ नहा लो।''
इस सीन के बाद जेल से भागा गब्बर सिंह ठाकुर के घर पहुंचता है और एक-एक करके उनके पूरे खानदान को खत्म कर देता है। ठाकुर सबसे पहले छोटी बहू के पति को गोली मारता है। उसकी चीख सुन जब बड़ा भाई दौड़ता है तो गब्बर उसे भी मार देता है।
26
पति को गोली लगते ही झूले में बैठीं गीता सिद्धार्थ दौड़ती हैं तो गब्बर उन्हें भी गोली मार देता है। इसके बाद वो ठाकुर की बेटी निर्मला को भी गोली मार देता है।
36
ठाकुर की फैमिली से सिर्फ जया बच्चन (छोटी बहू) और रामलाल ही बचते हैं। दरअसल, दोनों मंदिर चले जाते हैं।
46
बता दें कि गीता सिद्धार्थ ने 1972 में आई फिल्म 'परिचय' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा जितेंद्र मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के डायरेक्टर गुलजार थे।
56
गीता सिद्धार्थ ने टीवी होस्ट और डॉक्यूमेंट्री मेकर सिद्धार्थ काक से शादी की थी। उनकी बेटी अंतरा भी डॉक्यूमेंट्री मेकर है।
66
गीता सिद्धार्थ ने गर्म हवा, त्रिशूल, राम तेरी गंगा मैली, गमन, नूरी, सुराग, डिस्को डांसर, मंडी, निशान, एक चादर मैली सी और डांस डांस जैसी फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।