21 करोड़ चुकाकर जिस घर को अभिषेक ऐश्वर्या ने खरीदा उस बंगले में अभी तक इस वजह से नहीं हुए शिफ्ट

Published : Apr 20, 2020, 12:47 PM ISTUpdated : Apr 24, 2020, 10:12 AM IST

मुंबई. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की आज (20 अप्रैल) 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। 20 अप्रैल, 2007 को जब ऐश्वर्या-अभिषेक शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई थी। दोनों 8 साल की बेटी आराध्या के माता-पिता हैं। अभिषेक फिलहाल अपने पेरेंट्स के साथ ही रहते हैं लेकिन कुछ साल पहले कपल ने अलग शिफ्ट होने के लिए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 5500 स्क्वेयर फीट का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। ऐश्वर्या-अभिषेक के इस नए फ्लैट की कीमत 21 करोड़ रुपए के ज्यादा है। घर अंदर से बेहद लग्जीरियस है।

PREV
19
21 करोड़ चुकाकर जिस घर को अभिषेक ऐश्वर्या ने खरीदा उस बंगले में अभी तक इस वजह से नहीं हुए शिफ्ट

ऐश-अभी ने ये लग्जीरियस घर तो ले लिया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक कपल इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट नहीं हुआ है। इसकी वजह है कि वे अपने पेरेंट्स के साथ ही रहना चाहते हैं।

29

ऐश्‍वर्या- अभिषेक का यह घर मुंबई में सनटेक रियलिटी में हैं, जिसे सनटेक की इन-हाउस टीम ने ही डिजाइन किया है।

39

इस अपार्टमेंट में सुविधा की हर चीज मौजूद है। अंदर से दिखने में ये अपार्टमेंट बेहद लग्जीरियस है।

49

टोरंटो में 'गुरु' के प्रीमियर के बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और ऐश्वर्या ना नहीं कर पाई।

59

प्रीमियर से मुंबई लौटने पर दोनों ने अमिताभ बच्चन के निवास पर 14 जनवरी 2007 को सगाई की थी।

69

सगाई के 4 महीने बाद 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। बिग बी ने बेटे की शादी बड़ी ही धूमधाम से की थी।

79

ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के'(2000), 'कुछ ना कहो'(2003), 'बंटी और बबली'(2005), 'उमराव जान'(2005), 'धूम-2'(2006) और 'गुरु'(2007) को मिलाकर 6 फिल्मों में काम किया। वहीं, शादी के बाद दोनों की फिल्म 'सरकार राज'(2008) और 'रावन'(2010) रिलीज हुई थी।

89

शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी। दोनों की एक बेटी है आराध्या।

99

अपार्टमेंट में एक स्विमिंग पूल भी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories