Published : May 15, 2020, 06:51 PM ISTUpdated : May 19, 2020, 10:13 AM IST
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए17 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई बड़े इवेंट्स को कैंसिल करना पड़ा है। फ्रांस में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी कोरोना के चलते रद्द किया गया। आपको बता दें कि इस बार फेस्टिवल का 73वां साल था। और ये इसी महीने यानी 12 मई से शुरू होने वाला था, जो 23 मई तक आयोजित किया जाता। इस फेस्टिवल में हर साल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी हिस्सा लेती हैं। वैसे टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी पिछले साल रेड कारपेट पर नजर आईं थी।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, सोनम कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक नजर आ चुके हैं। आज आपको इन सेलेब्स का इस फेस्टिवल से जुड़ा पहला लुक दिखाने जा रहे हैं। ऐश्वर्या ने 2003 में कान्स में हिस्सा लिया था। इस मौके पर वे लहंगा पहने नजर आईं थी। उन्होंने पिंक टॉप के साथ गोल्डन मल्टी कलर लहंगा कैरी किया था। गुलाबी गाल, हैवी ईयरिंग्स, डायमंड नेकलेस के साथ वे बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
210
2011 में सोनम कपूर व्हाइट कलर की गाउन में पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आईं थीं।
310
कैटरीना कैफ 2015 में पहली बार फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखीं थीं। इस मौके पर उन्होंने रेड कलर का गाउन कैरी किया था।
410
दीपिका पादुकोण 2017 में पहली बार कान्स के रेड कारपेट पर नजर आईं थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट गोल्डन साड़ी कैरी की थी।
510
2018 में कंगना रनोट पहली बार कान्स के रेड कारपेट पर दिखीं थीं। उन्होंने सिल्वर कलर की बेहद बोल्ड ड्रेस पहनी थी।
610
प्रियंका चोपड़ा 2019 में पहली बार नजर आई। इस मौके पर उन्होंने ऑफ शोल्डर लैगकट ब्लैक कलर का गाउन पहना था।
710
ब्लैक लिवली ने 2014 में कान्स में डेब्यू किया था। इस मौके पर वे ब्राउन कलर की लैगकट गाउन में नजर आईं थीं।
810
फेमस मॉडल बेला हैदीद 2015 में पहली बार फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखीं थीं। इस मौके पर उन्होंने सिल्वर कलर की बोल्ड गाउन कैरी की थी।
910
मॉडल केंडल जेनर ने भी 2015 में ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में रेड कारपेट पर वॉक किया था।
1010
2019 में सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने रेड कारपेट पर डेब्यू किया था। वे व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखीं थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।