पूरा बॉलीवुड है आपस में रिश्तेदार, जानें एक दूसरे के साथ क्या है इन सेलेब्स का रिलेशन

मुंबई. आज (15 मई) इंटरनेशनल फैमिलीज डे हैं। इस मौके पर आपको बताने जा रहे हैं कि अधिकतर बॉलीवुड सेलेब्स आपस में रिश्तेदार है। चाहे करीना कपूर और अमिताभ बच्चन हो या फिर रणवीर सिंह और सोनम कपूर। वैसे अजय देवगन और रानी मुखर्जी के बीच भी जीजा-साली का रिश्ता है। फिलहाल, लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स घर पर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 15, 2020 11:01 AM IST / Updated: May 16 2020, 09:54 AM IST

18
पूरा बॉलीवुड है आपस में रिश्तेदार, जानें एक दूसरे के साथ क्या है इन सेलेब्स का रिलेशन

अमिताभ बच्चन और कपूर फैमिली आपस में रिश्तेदार हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी देश के प्रमुख उद्योगपति निखिल नंदा से हुई है, जो राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा के बेटे हैं। निखिल रिश्ते में करीना और करिश्मा कपूर के भाई लगते हैं, इस नाते बिग बी की बेटी श्वेता उनकी भाभी हैं।

28

संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त बीते जमाने के जुबली स्टार राजेंद्र के बेटे कुमार गौरव की पत्नी हैं। संजय-कुमार में जीजा-साले का रिश्ता है।

38

ऐसे ही काजोल नूतन की भतीजी हैं और एक्टर मोहनीश बहल की बहन भी। मोहनीश बहल, नूतन के बेटे हैं। काजोल और रानी मुखर्जी भी चचेरी बहनें हैं। 

48

करन जौहर जाने-माने निर्माता आदित्य चोपड़ा की बुआ हीरू जौहर के बेटे हैं। इस हिसाब से आदित्य  की पत्नी रानी मुखर्जी, करन की भाभी हैं।

58

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस साधना और बबीता चचेरी बहनें हैं, दोनों के पिता सगे भाई थे। इस हिसाब से करिश्मा और करीना कपूर, साधना की भांजियां हैं।

68

सोनम कपूर और रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी बहनें हैं।

78

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि फरहान, जोया अख्तर और फराह-साजिद खान की माएं रिश्ते में बहनें हैं। इसके हिसाब से ये चारों आपस में भाई-बहन हुए।

88

आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos