ऐश्वर्या राय गाउन में लगती हैं बेहद स्टनिंग, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला की देखें 7 लुक्स

Published : Apr 07, 2022, 05:36 PM IST

मुंबई. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। बावजूद इसके उनका चार्म कम नहीं हुआ है। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या अपनी बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए भी जानी जाती हैं। वो  मणिरत्नम  की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में नजर आएंगी। जिसका लुक जारी कर दिया गया है। मूवी के पोस्टर में ऐश्वर्या राय महारानी बनी नजर आ रही हैं। अभिषेक बच्चन की पत्नी का फिचर कुछ ऐसा है कि वो जो भी आउटफिट पहनती हैं उसमें वो गजब की हसीन लगती हैं। हम आपको ऐश्वर्या राय के सात गाउन लुक दिखाने जा रहे हैं जिसमें वो परी से कम नहीं लग रही हैं....

PREV
17
ऐश्वर्या राय गाउन में लगती हैं बेहद स्टनिंग, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला की देखें 7 लुक्स

ऐश्वर्या राय जब 21 साल की थी तब मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम की थी। इसके बाद वो तमिल मूवी से एक्टिंग के करियर में कदम रखा। उनकी पहली मूवी Iruvar थी। बॉलीवुड में इन्होंने 'और प्यार हो गया'से डेब्यू की। हालांकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाई पाई।

27

इसके बाद ऐश्वर्या की कई मूवी आई लेकिन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। उनकी असली पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास'से बनी। इसके बाद 'ताल'और 'मोहब्बतें' एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया।

37

ऐश्वर्या राय ने बेहतरीन अदायगी के लिए कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसके साथ वो साल 2009 में पद्मश्री से भी सम्मानित की गईं।

47

खूबसूरती की मल्लिका का नाम देश-दुनिया भर में फैला है। इंटरनेशनल अवॉर्ड में उन्हें खासकर बुलाया जाता है। हॉलीवुड मूवी में भी काम कर चुकी अदाकारा जब रेड कारपेट पर उतरती हैं तो सुर्खियों में आ जाती हैं।

57

एक से बढ़कर एक गाउन में और अलग मेकअप में वो रेड कारपेट की शोभा बढ़ाती हैं। ऐश्वर्या के इन तस्वीरों को देखकर आप समझ ही गए होंगे इनपर हर कलर का गाउन खूबसूरत लगता है।

67

ऐश्वर्या राय का रिश्ता सलमान खान से भी रह चुका है। लेकिन एक्टर के गलत व्यवहार की वजह से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद उनका नाम विवेक ओबराय से जुड़ा। इसके बाद पूर्व मिस वर्ल्ड का दिल अभिषेक बच्चन पर आया और 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

77

ऐश्वर्या और अभिषेक की एक प्यारी सी बेटी आराध्या है। जिसे दोनों बहुत प्यार करते हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में आराध्या की अच्छी परवरिश के लिए ऐश्वर्या का शुक्रिया किया और कहा कि उनकी वजह से ही वो काम पर जा पाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अदाकारा मणिरत्नम की मूवी  'पोन्नियिन सेलवन'में नजर आएंगी। फिल्म 30 सितंबर को मूवी  तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

और पढ़ें:

कैटरीना कैफ का बोल्डफोटोशूट, ब्लैक मोनोकिनी में विक्की कौशल की वाइफ ने ढाया कहर

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर -आलिया की शादी के बाद निभाया जाएगा कपूर खानदान का ये रिवाज

सामने आई भारती सिंह के बेटे की पहली झलक, लाडले को गोद में लिए दिखे हर्ष तो एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखी खुशी

 

Read more Photos on

Recommended Stories