घर की छत पर ही अजय देवगन ने काजोल के साथ लिए थे फेरे, हनीमून से कुछ ही दिन में भाग आए थे घर
मुंबई. अजय देवगन आज यानी की गुरुवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें बता रहे हैं। अजय देवगन ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो हनीमून को बीच में ही छोड़कर भाग आए थे।
अजय देवगन ने इंटरव्यू में बताया था कि वे अपना हनीमून को बीच में ही छोड़कर भाग आए थे। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हनीमून की छुट्टियां उन्हें बहुत ज्यादा लगने लगी थीं।
अजय ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने तो आधे घंटे में शादी की थी, वो भी अपने घर की छत पर। कमरे से बाहर निकले शादी की और वापस कमरे में चले गए थे।
हनीमून के लिए उन्होंने और काजोल ने 2 महीने की छुट्टी ली थी, लेकिन अजय अपने हनीमून से एक महीने में ही भाग कर वापस आ गए थे।
क्योंकि अजय देवगन को ये 2 महीने की छुट्टी ज्यादा लगने लगी थी। अजय ने बताया था कि बदलते माहौल के साथ वे खुद को चेंज नहीं कर पाते हैं।
हालांकि, उन्होंने खुद को थोड़ा बहुत चेंज किया है। वे कहते हैं कि अब वे थोड़ा बहुत बोल भी लेते हैं ताकि फिल्म के प्रमोशन को फायदा मिल सके।
बहरहाल, अगर अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। पहले ये फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन और कोरोना की वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
इससे पहले अजय देवगन फिल्म 'तान्हाजी' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।