चेहरे पर उदासी और सफेद लहंगा पहने नजर आई अजय देवगन की बेटी, इस वजह से दुखी थी काजोल की लाडली

मुंबई. काजोल (kajol) और अजय देवगन (ajay devgn) की बेटी न्यासा देवगन (nysa devgn) की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में न्यासा में ट्रेडिशनल लुक में बेहद सुंदर नजर आ रही है। इस साल दिवाली पार्टी में उन्होंने व्हाइट लहंगा पहना था। दोस्तों संग पार्टी में मस्ती करते हुए न्यासा काफी क्यूट लग रही हैं। उन्होंने हाथों पर मेहंदी लगाई हुई है और दोस्तों संग कैमरे में पोज दे रही हैं। बता दें कि ये पहली बार जब न्यासा को पापा अजय देवगन के बिना ही दिवाली मनानी पड़ी। दरअसल, न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है और दिवाली पर वे घर लौटकर मुंबई नहीं आ पाई। मम्मी काजोल भी उन्हीं के साथ सिंगापुर में ही है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 18, 2020 7:28 AM IST / Updated: Nov 20 2020, 11:11 AM IST

18
चेहरे पर उदासी और सफेद लहंगा पहने नजर आई अजय देवगन की बेटी, इस वजह से दुखी थी काजोल की लाडली

न्यासा पापा के बेहद करीब है। वे पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्‍छी स्विमर भी हैं। एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है। 

28

दिवाली पर पापा का साथ होने पर न्यासा थोड़ी उदास थी लेकिन फिर उन्होंने इस फेस्टिवल को फ्रेंड्स के साथ खूब एन्जॉय किया। 

38

सामने आई फोटोज में न्यासा ने अलग-अलग स्टाइल में पोज देकर फोटोज क्लिक करवाए। सभी फोटोज में वे बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

48

इस दौरान काजोल की भी कुछ फोटोज सामने आई। काजोल ने नीले रंग का सूट पहना था। उनकी यह फोटो न्यासा ने क्लिक की थी, जिसे काजोल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही काजोल ने फोटो क्रेडिट न्यासा को दिया है। काजोल प्यार से बेटी को नाय डी बुलाती हैं। 

58

अजय के दिवाली सेलिब्रेशन में उनकी बहन और भांजे साथ थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की, जिसमें घर के सभी ब्वॉयज मैचिंग कलर का कुर्ता-पजामा पहने नजर आ रहे हैं।

68

अजय ने फोटोज शेयर कर लिखा- ब्वॉयज के साथ दिवाली। सभी कलर-कोऑर्डिनेटेड हैं, बाकी लोगों को मिस कर रहा हूं। हैप्पी न्यू ईयर।

78

वहीं, काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। ये फोटो उनके पति अजय देवगन और बेटे युग देवगन के मुंबई स्थित घर में दिवाली सेलिब्रेशन की है। इस फोटो में नीलम लॉन्ग ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, तो वहीं अजय सहित बाकी सभी लोगों ने पर्पल और व्हाइट कलर के कुर्ते-पजामा पहना हुआ है। काजोल ने लिखा- साल हमेशा अपने चहेते लोगों के साथ शुरू होना चाहिए। सभी को एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं।

88

बता दें कि अजय की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। कोरोना में वे अपनी बेटी को घर मुंबई ले आए थे। लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही न्यासा की पढ़ाई भी शुरू हो गई। वे नहीं चाहते थे कि बेटी की पढ़ाई मिस हो। लेकिन वे न्यासा को अकेले नहीं भेजना चाहते थे इसलिए काजोल बेटी के साथ सिंगापुर चली गई। दिवाली पर भी काजोल बेटी को अकेले छोड़कर नहीं आ सकी। इसलिए अजय और बेटे युग को अकेले ही दिवाली मनानी पड़ी। मां के बिना युग थोड़ा उदास जरूर था। लेकिन अजय बेटे का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos