Published : Sep 07, 2020, 04:02 PM ISTUpdated : Sep 09, 2020, 09:59 AM IST
मुंबई. अक्षय कुमार 53 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 सितंबर,1967 में अमृतसर, पंजाब में हुआ था। अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है। कई सुपरहिट फिल्म देने वाले अक्षय का फिल्मी सफर आसान नहीं था। 1991 में आई 'सौगंध' उनकी पहली फिल्म थी, जो सुपरफ्लॉप रही थी। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस शांतिप्रिया ने उनके साथ स्क्रीन शेयर की थी। हालांकि, उन्होंने अपने मेहनत से बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल किया। वैसे, आपको बता दें कि इस उम्र में भी अक्षय अपनी सेहत और फिटनेस का पूरा ध्यान रखने हैं। उन्होंने अपने लिए कुछ नियम बनाएं हैं, जिन्हें वे कभी भी नहीं तोड़ते हैं। आज आपको उनकी जबरदस्त फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।
शायद कम ही लोगों को पता होगा कि अक्षय बॉलीवुड पार्टीज और शराब से दूर रहने के लिए जाने जाते हैं। वे रोजाना सुबह 4.30 बजे उठ जाते हैं और रात 9 बजे तक सो जाते हैं। नाइट शिफ्ट ज्यादा से ज्यादा अवॉइड करते हैं।
210
अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए वे हफ्ते में 2-3 बार बास्केटबॉल खेलते हैं। टाइम मिलने पर बेटे के साथ स्विमिंग करते हैं। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वे कुछ नियमों को सालों से फॉलो कर रहे हैं।
310
अक्षय सब कुछ खाने में विश्वास करते हैं, लेकिन वह सही समय पर अपना खाना खाते हैं। रोज शाम 7 बजे से पहले अपना डिनर खत्म करते हैं। उसके बाद वह कुछ भी नहीं खाते। भले ही वह कहीं पार्टी में क्यों न हो या बाहर शूट पर हों, उनका रुटीन डाइट को लेकर कभी नहीं बदलता।
410
अक्षय कभी भी शराब, सिगरेट या कैफीन तक नहीं लेते। वे चाय और कॉफी से भी दूर रहते हैं। उनका कहना है - यदि आप धूम्रपान करते हैं या शराब पीते हैं, तो आपके पास वर्कआउट करने की सहनशक्ति नहीं होगी।
510
उन्हें बैलेंस्ड डाइट लेना पसंद है। घर में जो बनता है वह खाते हैं। ब्रेकफास्ट से लेकिर लंच-डिनर तक जो टाइम तय है, उसी टाइम पर खाते हैं। उनका मानना कि गर्म पानी के साथ एक चम्मच शहद पीना और हल्दी वाला दूध इम्युनिटी की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।
610
नाश्ते में दूध और पराठा, दोपहर में फलों और नट्स, ब्राउन राइज और सब्जियों के साथ दाल या थिन फ्लेश और रात के खाने के लिए सूप और चटपटी सब्जियां ही उनके लिए काफी हैं। खाने में कई बार वे अंडे का सफेद आमलेट ले लेते हैं।
710
वे प्रोटीन शेक नहीं लेते। उनका मानना है कि इससे लॉन्ग रन में नुकसान होता है। वे शुगर और सॉल्ट लिमिटेड क्वांटिटी में लेते हैं। हेल्दी रहने के लिए वे इसे जरूरी मानते हैं।
810
वे रोजाना कम से कम आधे घंटे मेडिटेशन को देते हैं। इससे उन्हें शांति मिलती है और स्ट्रेस का लेवल कम होता है। अपने साथ नट्स और फ्रूट्स रखते हैं। जब कभी भूख लगती है तो यही चीजें खाते हैं।
910
दिनभर में 4 से 5 लीटर पानी पीते ही हैं। ऐसी चीजें खाते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट हाई हो। उनका मानना है कि मेटाबॉलिज्म सही होने से फिटनेस सही रहती है और वजन बढ़ता नहीं।
1010
कभी भी बहुत ज्यादा नहीं खाते। थोड़ा-थोड़ा करके कुछ-कुछ देर में खाते हैं। जब एक्सरसाइज नहीं करते, तब 15 से 20 मिनट की क्विक वॉक लेते हैं। हर दिन कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।