Published : Aug 26, 2020, 01:36 PM ISTUpdated : Aug 29, 2020, 10:05 AM IST
मुंबई. कोरोना की दशहत फिलहाल बनी हुई है। दुनियाभर में कई लोग इस वायरस की चपेट में है और कई तो मौत के मुंह में जा चुके हैं। भारत में हालात बहुत अच्छे नहीं है। हालांकि, लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से और थ्रोबैक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन सहित कई सेलेब्स से जुड़ा एक किस्सा वायरल हो रहा है। ये वो सेलेब्स ने जिनका दिल बड़े फिल्मी घरानों की लड़कियों पर दिल आया। इनमें से कुछ तो शादी के बंधन में बंधे लेकिन कुछ का रिश्ता सगाई करने के बाद भी टूट गया।
अक्षय कुमार का अफेयर यूं तो कई एक्ट्रेसेस के साथ रहा लेकिन आखिर में उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की। वहीं, सैफ अली खान खुद नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं और उनकी दूसरी शादी शोमैन के नाम से फेमस राजकपूर की पोती करीना कपूर से हुई।
210
सलमान खान की बहन अर्पिता का हाथ थामकर आयुष शर्मा सलीम खान के दामाद बने। आयुष भी राजनैतिक घराने से तालुल्क रखते हैं।
310
अभिषेक बच्चन कपूर खानदान के दामाद बनने वाले थे। उनकी सगाई कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर से हुई भी थी, लेकिन रिश्ता बनने से पहले ही टूट गया। फिर अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी की।
410
कुणाल खेमू ने सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के साथ शादी रचाई। सोहा नवाबी खानदान से ताल्लुक रखती है। उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने जमाने की सुपरस्टार रही हैं।
510
रंग दे बसंती फेम एक्टर कुणाल कपूर, अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं। उन्होंने अमिताभ की भतीजी नैना बच्चन से शादी की है।
610
अर्जुन कपूर भी सलमान खान के परिवार के दामाद बनने वाले थे। उनका अफेयर सलमान की बहन अर्पिता खान से रहा। लेकिन रिश्ता किसी वजह से टूट गया और फिर अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की। अर्जुन अब मलाइका अरोड़ को डेट कर रहे हैं।
710
अजय देवगन के अफेयर के किस्से भी कम नहीं रहे। उन्होंने नामी फिल्मी खानदान की बेटी काजोल से शादी की।
810
कुमार गौरव ने सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से शादी की और वे दत्त परिवार के दामाद बने। कुमार गौरव जुबली स्टार के नाम से फेमस एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे हैं।
910
एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने भी सलमान खान की बहन अलविरा खान के साथ शादी की।
1010
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं फिल्म स्टार और निर्माता धनुष है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।