जब 'धड़कन' के क्लाइमैक्स में होनी थी 'देव' की मौत लेकिन इस वजह से बदल दिया गया था फिल्म का एंड

Published : Jul 07, 2020, 09:24 AM IST

मुंबई. सुनील शेट्टी भले ही आज फिल्मों में कम नजर आते हैं लेकिन, उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी लोग याद करते है। इसके साथ ही अब वो अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसे में फिल्म 'धड़कन' में उनके द्वारा निभाया गया किरदार देव लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। ये मूवी जब भी टीवी पर आती है तो लोग बड़े ही इंटरेस्ट के साथ देखते हैं। इसके क्लाइमैक्स के बारे में बता रहे हैं कि कैसे इसे हैप्पी एंडिंग किया गया। 

PREV
16
जब 'धड़कन' के क्लाइमैक्स में होनी थी 'देव' की मौत लेकिन इस वजह से बदल दिया गया था फिल्म का एंड

'धड़कन' में सुनील शेट्टी ने देव नाम का किरदार निभाया था, जो अंजली (शिल्पा शेट्टी) से बहुत प्यार करता है लेकिन अंजली की शादी राम (अक्षय कुमार) से हो जाती है। इसमें हैप्पी एंडिंग दिखाई गई है। इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि पहले यह तय किया गया था कि फिल्म के क्लाइमैक्स में सुनील शेट्टी यानी देव की मौत हो जाएगी। हालांकि, मेकर्स दर्शकों निराश नहीं करना चाहते थे।

26

'धड़कन' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर किरदार निभाने वाली शिल्पा शेट्टी ने एक रियलिटी शो में क्लाइमेक्स को लेकर खुलासा किया था कि अंजली की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने पर देव की मौत होने वाली थी। हालांकि, मेकर्स फिल्म के ट्रैजिक क्लाइमेक्स से संतुष्ट नहीं थे और दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने फिल्म का हैप्पी एंड किया।

36

शिल्पा ने बताया ये भी था कि जब सुनील शेट्टी को फिल्म 'धड़कन' ऑफर की गई थी, तब वह किसी अन्य प्रोजेक्ट में बिजी थे। डायरेक्टर ने किसी अन्य एक्टर के साथ शूटिंग की लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे। आखिर में सुनील शेट्टी ने फिल्म की और आज भी इस फिल्म में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस को याद किया जाता है।

46

इसमें सुनील सेट्टी, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, महिमा चौधरी लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिव्यू मिला। फिल्म की कहानी के अलावा गाने आलटाइम हिट हैं।
 

56

डायरेक्टर धर्मेश दर्शन की फिल्म 'धड़कन' 11 अगस्त, 2000 को रिलीज हुई थी। 90 मिलियन की लागत से बनी इस फिल्म ने 640 मिलियन की कमाई की थी। ये फिल्म साल 2000 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी।

66

फिल्म- धड़कन।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories