Published : Jul 26, 2020, 12:13 PM ISTUpdated : Jul 30, 2020, 04:53 PM IST
मुंबई. भाई-बहन के प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन आने वाला है। देशभर में इस त्यौहार को मनाने के लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। हालांकि कोरोना लॉकडाउन की वजह से रक्षाबंधन की रौनक थोड़ी फीकी है लेकिन फिर भी इसे सेलिब्रेट करने के लिए सभी इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि कई बॉलीवुड सेलेब्स की बहन ऐसी भी है जो एक्टिंग फील्ड से दूर है लेकिन खूबसूरती के मामले में बड़ी से बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती है। आज आपको अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन से लेकर सलमान खान की बहनों के बारे में बताना जा रहे हैं। बता दें कि सेलेब्स की ये बहनें लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है।
अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका कुमार है। वे दिल्ली में रहती है। वहीं, अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन नंदा चाहे एक्टिंग फील्ड में दूर हो लेकिन वे हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है।
210
अक्षय कुमार की बहन अलका ने बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से लव मैरिज की थी। सुरेंद्र की ये दूसरी शादी थी। सुरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अलका हाउस वाइफ हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'फुगली' को भी प्रोड्यूस किया था।
310
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन नंदा की शादी करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन (बुआ के बेटे) निखिल नंदा से हुई थी। श्वेता ने फैशन डिजाइनर के रूप में भी खुद को स्थापित कर लिया है। उनका अपना फैशन लग्जरी ब्रांड है। कुछ साल पहले श्वेता ने अपनी बचपन की दोस्त मोनिशा जयसिंह के साथ मिलकर 'MxS' नाम से एक फैशन ब्रांड लॉन्च किया था।
410
सैफ अली खान की बहन सबा खान को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। सबा डायमंड ज्वैलरी का बिजनेस करतीं हैं। कुछ साल पहले उन्होंने एक डायमंड चेन भी शुरू की है।
510
सलमान खान की बहनें अलवीरा और अर्पिता दोनों ही लाइमलाइट में रहती है। और बता दें कि दोनों ही फिल्म प्रोड्यूसर है।
610
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी फैशन इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम है। वे ज्वैलरी डिजाइनर है। खूबसूरती में रिद्धिमा किसी हीरोइन से कम नहीं है।
710
ऋतिक रोशन की बड़ी बहन का नाम सुनैना रोशन है। सुनैना अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्हें पांच साल से कैंसर था, लेकिन कीमोथेरेपी कराने के बाद अब वो कैंसर से मुक्त हो चुकी हैं। सुनैना फिल्म ‘काइट्स’ और ‘क्रेजी 4’ में को-प्रोड्यूसर का काम कर चुकी हैं।
810
अर्जुन कपूर की बहन का नाम अंशुला है। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है, लेकिन उनकी बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे गूगल एंप्लॉय रह चुकी हैं और बाद में उन्होंने ऋतिक रोशन के HRX ब्रांड कंपनी में बतौर ऑपरेशंस मैनेजर काम किया है।
910
रितिका, रणवीर सिंह की बड़ी बहन हैं। रितिका पेट लवर भी हैं। बहन के साथ रणवीर का रिश्ता कुछ ऐसा है कि वह अपनी मां को बड़ी मां और बहन को छोटी मां कहते हैं। बचपन में रितिका रोजाना अपने भाई के लिए चॉकलेट्स लाती थीं। रणवीर जब अमेरिका में थे तब उनके लिए रितिका राखी के साथ खर्चे के लिए पैसे भेजा करती थीं।
1010
विवेक ओबेरॉय की बहन मेघना ओबेरॉय लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। एक्टिंग फील्ड से दूर मेघना की शादी मुंबई के बिजनेसमैन से हुई है। वे अपनी फैमिली के साथ ही ज्यादातर वक्त बिताना पसंद करती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।