शादी के बाद सालभर के अंदर ही मां बनी ये 8 हीरोइन, किसी ने 5 तो किसी ने 6 महीने बाद दिया बच्चे को जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) पेरेंट्स बनने वाले है। सोमवार को आलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस घोषणा के साथ आलिया को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। फैन्स के साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी। आलिया की इस घोषणा के साथ यह कहा जा सकता है कि वे कुछ महीनों बाद अपने बच्चे को जन्म देगी। वैसे, आलिया ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है, जो शादी के सालभर के अंदर ही बच्चे को जन्म देगी। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई हीरोइनें है जो शादी के सालभर के अंदर ही मां बन गई थी। इनमें से कुछ तो ऐसी भी हैं, जिन्होंने शादी के 5 या फिर 6 महीने बाद ही बच्चे को जन्म दिया था। नीचे पढ़ें ऐसी ही कुछ ऐक्ट्रेसेस के बारे में...
 

Asianet News Hindi | / Updated: Jun 27 2022, 02:16 PM IST

18
शादी के बाद सालभर के अंदर ही मां बनी ये 8 हीरोइन,  किसी  ने 5 तो किसी ने 6 महीने बाद दिया बच्चे को जन्म

दीया मिर्जा ने 15 फवरी 2021 को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। कपल की शादी मुंबई में एक सादे समारोह में हुई थी। शादी के 5 महीने बाद ही दीया ने जुलाई 2021 में बेटे को जन्म दिया। उनका बेटा प्री-मैच्योर बेबी था।

28

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से 10 मई 2018 को शादी की थी। उनकी शादी के वक्त ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वो प्रेग्नेंट है। हालांकि, वे इस बात से इंकार करती रही। फिर शादी के 6 महीने बाद यानी नवंबर 2018 को बेटी को जन्म दिया और ये खबर सुनकर सभी शॉक्ड रह गए थे। 

38

कोंकणा सेन शर्मा ने रणवीर शौरी से सितंबर 2010 में शादी की थी। ये शादी उन्होंने आनन-फानन में थी क्योंकि वे प्रेग्नेंट थी। उन्होंने शादी के 6 महीने बाद मार्च 2011 को बेटे को जन्म दिया था। 
 

48

लीसा हेडन ने अक्टूबर 2016 में ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद  मई 2017 को वे बेटे की मां बन गई थी। फिलहाल, वे फिल्मों से दूर फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही है।

58

अमृता अरोड़ा ने 6 मार्च 2009 को ब्वॉयफ्रेंड शकील लड़क से शादी की थी। जब उन्होंने आनन-फानन में शादी की तो सभी को शक हुआ कि वे प्रेग्नेंट है। लेकिन वे शादी के 2 महीने बाद ही वे प्रेग्नेंट हो गई थी और उन्होंने फरवरी 2010 में बेटे को जन्म दिया था। 
 

68

सेलिना जेटली ने विदेशी बिजनेसमैन पीटर हाग से 23 जुलाई 2011 को शादी की थी। शादी के सालभर के अंदर यानी मार्च 2012 में उन्होंने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था। बता दें कि सेलिना ने अब एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

78

रानी मुखर्जी ने अप्रैल 2014 में प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी। शादी के सालभर के अंदर यानी दिसंबर 2015 में उन्होंने बेटी आदिरा को जन्म दिया था। बता दें कि रानी अब स्क्रीन पर कम ही नजर आती है।

88

श्रीदेवी भी शादी के सालभर के अंदर ही मां बन गई थी। उन्होंने 2 जून 1996 को बोनी कपूर से शादी की थी। और मार्च 1997 को बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था। बता दें कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है।

 

ये भी पढ़ें
शादी के 2 महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं आलिया भट्ट, एलान कर सोशल मीडिया पर लिखा- हमारा बच्चा जल्दी आ रहा है

कभी साइकिल के लिए भी तरसने वाले निरहुआ आज करते हैं 65 लाख की कार की सवारी, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक

बढ़ा वजन, बिखरे बाल और अल्लू अर्जुन को ऐसी हालत में देख चौंके सभी, यूं उड़ रहा साउथ स्टार का मजाक

कभी प्रियंका चोपड़ा ने पति को किया Kiss तो कभी सरेआम किया रोमांस, यहां एन्जॉय कर रही रोमांटिक वेकेशन

सेक्सी-हॉट अदाओं से भोजपुरी क्वीन नम्रता मल्ला ने हिलाया इंटरनेट, 8 PHOTOS में देखें अबतक के बोल्ड लुक

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos