Published : Mar 14, 2022, 10:40 PM ISTUpdated : Mar 15, 2022, 11:25 AM IST
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 15 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगी। बर्थ डे गर्ल इस बार मुंबई से बाहर किसी खास डेस्टिनेशन पर जश्न में डूबी नजर आएंगी। उनके साथ रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और परिवार वाले होंगे। प्राइवेट प्लेन से आलिया अपनी फैमिली के साथ एक दिन पहले ही रवाना हो गई हैं। आलिया बॉलीवुड की उन कलाकारों में हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बोल्डनेस को लेकर भी जानी जाती हैं। तो आइए उनके जन्मदिन के मौके पर 10 ऐसी तस्वीरों को दिखाते हैं जिसे फैंस आहें भरते हैं...
आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। उनके खून में एक्टिंग हैं। बचपन से ही आलिया भट्ट अपनी बहन पूजा भट्ट (puja bhatt) की तरह एक्ट्रेस बनने का शौक रखती थीं। वो महेश भट्ट और सोनी राजदान की लाडली हैं।
212
बहुत कम लोगों को पता है कि आलिया भट्ट के पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है। उनके पास संयुक्त राजशाही पासपोर्ट है। उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है।
312
आलिया भट्ट 6 साल की उम्र से एक्टिंग करने लगी थी। 1999 में आई प्रीति जिंटा की मूवी 'संघर्ष' में वो दिखाई दी थी। वो प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाई थीं।
412
आलिया को एक्टिंग का इतना शौक था कि उन्होंने स्कूलिंग के बाद पढ़ाई ही नहीं की। इसके साथ ही आलिया भट्ट एक अच्छी गायिका भी हैं। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में 'मैं तनु समझावां' गीत और फिल्म हाईवे में 'सूहा साहा' गीत गाया है।
512
पर्दे पर बोल्ड किरदार निभाने वाली आलिया भट्ट रियल लाइफ में डरी रहती हैं। एक इंटरव्यू में बताया था कि उनमें कॉन्फिडेंस की कमी है। वो जल्दी स्ट्रेस में आ जाती है। अगर पिंपल भी निकल आए तो वो रोने लगती हैं।
612
ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न आलिया हर ड्रेस में बेहद हसीन लगती हैं। अदाकारा ने बताया था कि उन्होंने पहला डिजाइनर आउटफिट अपने कमाई के पैसों से खरीदी थीं।
712
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया भट्ट कई हिट्स फिल्में दी हैं। इसके साथ कई बड़े बजट की मूवी पाइपलाइन में है। आरआआर, ब्रह्मास्त्र समेत कई मूवी में हो आने वाले दिनों में नजर आएंगी।
812
इन दिनों वो अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में है। उनकी मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस मूवी में उनके एक्टिंग की तारीफ भी हुई है।
912
आलिया भट्ट अपने लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। रणबीर से डेट करने से पहले उनका नाम पांच लड़कों के साथ जुड़ा। सबसे पहले उनका नाम अली दादरकर के साथ सुर्खियों में रहा। आलिया और अली दादरकर बचपन के काफी अच्छे दोस्त हैं और यह दोनों अपने स्कूल का दिनों से एक साथ हैं। कहा जाता है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर करते हुए भी दोनों रिलेशनशिप में थे।
1012
अली दादरकर के बाद आलिया भट्ट का नाम अरसलान के साथ जुड़ा था। दोनो ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि अरसलान मेरा पहला बॉयफ्रेंड था।
1112
अरसलान से ब्रेकअप के बाद आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ने दो साल तक डेट किया। इसके बाद उनका नाम आलिया हाइक मैसेंजर के संस्थापक केविन मित्तल के साथ भी जुड़ा।
1212
आलिया रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के साथ डेट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बहुत जल्द सात फेरे लेंगे। इसके साथ ही दोनों ब्रह्मास्त्र में पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।