मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' मूवी के बाद तो वो दीपिका पादुकोण समेत कई एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ते हुए टॉप का खिताब हासिल कर चुकी हैं। आलिया जितनी बेहतरीन एक्टिंग करती हैं उतना ही स्टाइलिश भी हैं। उनका फैशन सेंस जबरदस्त हैं। होली के दिन आलिया भट्ट भले ही रंग गुलाल से रंगी नहीं नजर आईं हो। लेकिन वो लाल जरूर नजर आई। दरअसल, उन्होंने रेड फ्लोर मिनी ड्रेस पहन कर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वो बेहद ही कलरफुल नजर आईं। आइए नीचे देखते हैं आलिया की खूबसूरत तस्वीरें...
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना 29वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने मालदीव में अपनी फैमिली के साथ इस खास दिन को एन्जॉय किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। होली के दिन यानी 18 मार्च को आलिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें डाली जो इंटरनेट पर आग लगा दी।
27
आलिया भट्ट ने बेहद ही खूबसूरत रेड फ्लोरल ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वो फैशन आइकन लग रही थीं। उनकी तस्वीरें देख फैंस होली के दिन आहें भरने लगे।
37
फैंस को इंतजार था कि अदाकारा होली के दिन रंगों में रंगी हुई तस्वीरें शेयर करेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि होली के दिन आलिया ने खुद को रंगों से दूर रखा। लेकिन ड्रेस के जरिए वो कलरफुल नजर आईं।
47
उन्होंने स्ट्रैपलेस रेड रोज फ्लोरल प्रिंट मिनी ड्रेस पहनी थीं। इसके साथ ही आलिया ने ब्लेजर कैरी किया था। इस पूरे लुक में वो आउटस्टैंडिंग लग रही थीं।
57
आलिया ने पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए रेड हाईहिल्स और रेड लिपस्टिक लगा था। बालों को उन्होंने खुला रखा था।
67
दरअसल, करण जौहर ने अपूर्वा मेहता की बर्थ डे पार्टी होस्ट की थी। जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। आलिया भी इस पूरे लुक में वहां पहुंची और महफिल लूट लीं।
77
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा। अब वो एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। अयान मुखर्जी की मूवी 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।