मुंबई. हर तरफ आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी (Alia bhatt-Ranbir kapoor wedding) के चर्चे हैं। कपूर खानदान इस पीढ़ी का ये आखिरी शादी है इसलिए ग्रैंड वेडिंग की तैयारी हो रही है। हालांकि रणबीर ने अपनी शादी की तारीख मीडिया से शेयर नहीं की है। अभिनेता मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। उन्हें ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं। लेकिन फिर भी वो कभी-कभी अपने बयानों को लेकर विवादों में फंस जाते हैं। आइए नीचे जानते हैं आलिया के होने वाले पति से जुड़े कुछ विवादों के बारे में...
मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं करने वाले रणबीर अपनी जिंदगी को लेकर कभी-कभी चौंकाने वाले खुलासे भी कर देते हैं। एक मैगजीन से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि जब वो 15 साल के थे उस वक्त ही अपनी वर्जिनिटी को दी थी।
25
रणबीर कपूर साल 2018 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो जब 15 साल के थे तभी से निकोटीन के आदी हो गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उन्हें सिगरेट पीने की बुरी लत है। वो चार महीने के लिए इसे छोड़ दिए थे। लेकिन फिर से पीने लगे।
35
रणबीर कपूर आलिया से मिलने से पहले कई लड़कियों का दिल तोड़ चुके हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में धोखा देने की बात को स्वीकार किया। दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में रहकर वो उन्हें चीट कर रहे थे। जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। रणबीर ने बताया कि उन्होंने अपरिपक्वता, अनुभवहीनता और कुछ प्रलोभनों को पाने के लिए ऐसा किया था।
45
रणबीर कपूर अपने माता (नीतू कपूर) और पिता (ऋषि कपूर) के रिश्ते को लेकर भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने बताया था कि एक वक्त था जब उनके पैरेंट्स के रिश्ते अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच बहुत झगड़े होते थे। मैं घुटनों में अपना सिर रखकर बैठा रखता था और सोचता था कि अब खत्म होगा। इन दोनों के बीच मैं फंस गया था। रणबीर ने यह भी बताया कि मां ये सुनिश्चित करने की कोशिश करती थी कि ये हमें प्रभावित ना करें। इसलिए वो मुझसे खुलकर बात करती थीं।
55
हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने अंकल रणधीर कपूर को लेकर एक बयान दिया। जिसके बाद वो विवाद में फंस गए। अभिनेता ने बताया कि उनके अंकल रणधीर कपूर इन दिनों डिमेंशिया बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन रणधीर कपूर ने भतीजे को झूठा करार देते हुए कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें डिमेंशिया की बीमारी नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।