रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को खास बनाएंगे ये मेहमान, इन बेजुबान बारातियों पर रहेगी सबकी नजर

Published : Apr 10, 2022, 02:59 PM IST

मुंबई. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbir kapoor-Alia Bhatt) हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। करीब पांच साल डेट करने के बाद दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं। 17 अप्रैल को कपल पंजाबी रीति रिवाज से शादी करेंगे। नीतू कपूर के बेटे की शादी आरके हाउस में होगी। शादी की खबरों के बीच हम आपको रणबीर और आलिया के पेट लव (Pet Love) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए नीचे जानते हैं आलिया के कैट प्रेम और रणबीर कपूर के डॉग लव के बारे में....  

PREV
18
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को खास बनाएंगे ये मेहमान, इन बेजुबान बारातियों पर रहेगी सबकी नजर

आलिया भट्ट को बिल्ली पसंद हैं। वहीं रणबीर कपूर डॉग लवर हैं। एक इंटरव्यू में जब इस कंबीनेशन के बारे में एक्टर से पूछा गया था तो उन्होंने माना कि उनकी लेडी लव को बिल्ली पसंद है। जबकि उन्हें डॉग। हालांकि उन्होंने कहा कि बेसिकली हम दोनों को एनिमल पसंद हैं। हम एनिमल लवर है। इसलिए हमारे बीच इसे लेकर कोई समस्या नहीं है।

28

आलिया भट्ट को भी बिल्ली के साथ-साथ डॉग पसंद हैं। रणबीर के डॉग के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हैं। इस तस्वीर को देखकर आप समझ गए होंगे। 
 

38

आलिया भट्ट के पास कई बिल्लियां हैं। वो अपनी एक बिल्ली एडवर्ड के साथ आए दिन तस्वीर पोस्ट करती हैं। अदाकारा को जब भी फुर्सत के पल मिलते हैं अपनी कैट के साथ एन्जॉय करती हैं।

48

वहीं, आलिया भट्ट की एक बिल्ली पिछले साल गुजर गई। जिसकी वजह से वो दुखी थी। इंस्टाग्राम पर अपनी बिल्ली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था गुडबाय माय एंजल।

58

वहीं रणबीर कपूर के एक डॉग का नाम लियोनेल और निडो है। वो उनके साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं। उनके साथ सैर पर निकलते हैं। 
 

68

आलिया और रणबीर दोनों पेट लवर हैं। शादी के बाद इनके पेट भी साथ रहने वाले हैं। वैसे कहा जाता है कुत्ते और बिल्ली में बहुत कम पटती है। इनके एनमिल के बीच कैसा रिश्ता होगा वो तो बाद में पता चलेगा जब कपल इसके बारे में बताएंगे।

78

एक इंटरव्यू में आलिया ने अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर कहा कि हमारे रिश्ते में वह बिल्ली हैं, मैं कुत्ता हूं। कभी-कभी मैं सुबह इतनी ऊर्जा के साथ उठती हूं और वह एकदम शांति से आराम-आराम से सांस लेकर उठते हैं।  वो बेहद शांत है। 

Recommended Stories