रणबीर की होने वाली दुल्हनिया का 5 लड़कों के साथ जुड़ चुका है नाम, एक को तो बेहद क्यूट मानती थी आलिया भट्ट

Published : Apr 07, 2022, 01:15 PM IST

मुंबई.आलिया भट्ट (Alia bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) ने एक दूसरे से सच्चा प्यार किया है तभी ये रिश्ता शादी की मंजिल तक पहुंचा है। अगर इस प्यार में गहराई नहीं होती तो इसका भी हश्र वहीं होता जो आलिया के बाकी रिश्तों के साथ हुआ। जी हां, अदाकारा का दिल पहली बार नहीं रणबीर के लिए धड़का इससे पहले भी वो पांच लोगों को डेट कर चुकी हैं। आइए जानते हैं  कौन हैं वो पांच लोग जिसका दिल आलिया ने तोड़ा....

PREV
15
रणबीर की होने वाली दुल्हनिया का 5 लड़कों के साथ जुड़ चुका है नाम, एक को तो बेहद क्यूट मानती थी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट जब इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब उनका नाम सबसे पहले अली दादरकर के साथ जुड़ा था। वो बचपन के दोस्त थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' करते हुए भी दोनों रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान आलिया की नजदीकियां सिद्धार्थ मल्होत्रा से बढ़ी। ये बात दादरकर को जब पता चली तो उन्होंने अच्छा नहीं लगा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ झगड़ा भी किया। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
 

25

इसके बाद आलिया भट्ट का दिल अरसलान के साथ जुड़ा। दोनों काफी वक्त तक एक दूसरे के साथ रहे। इस रिश्ते का खुलासा खुद अदाकारा ने किया था। उन्होंने नेहा धूपिया के पोडकास्ट में बताया कि अरसलान मेरा पहला बॉयफ्रेंड था। वह स्वीट था और बहुत जिद्दी भी। वो चाहता था कि मैं कुर्ता और जींस ही पहनूं। इसके साथ ही अदाकारा ने कहा कि मैं उसे स्नैपचैट पर फॉलो करती हूं। वो पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है।

35

आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दो साल रिश्ते में रहीं। कहा जाता है कि उनकी नजदीकियां 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बढ़ाना शुरू हुआ और  'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। लेकिन यह रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया और दोनों एक दूसरे की मर्जी से अलग हो गए।  दोनों ने अपने ब्रेकअप के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी।

45

इसके बाद आलिया का नाम हाइक मैसेंजर के संस्थापक केविन मित्तल के साथ भी जुड़ा। इनकी मुलाकात वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हुई थी। ये रिश्ता दोस्ती था या फिर प्यार इसके बारे में मीडिया में ज्यादा जानकारी कभी आई नहीं। हां लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त जरूर हैं।

55

आलिया भट्ट और वरुण धवन के बीच भी अफेयर के चर्चे सुर्खियों में रहें। इस जोड़ी के चार मूवी आई। जिसमें से तीन हिट हुई तो एक फ्लॉप। स्टूटेंड ऑफ द इयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बंद्री की दुल्हनिया और कलंक। एक के बाद एक इस जोड़ी ने हिट फिल्में दी। दोनों का रिश्ता खूब चर्चा में रहा। हालांकि इनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।

और  पढ़ें:

आलिया भट्ट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धूम, फ्लॉप की लिस्ट में रणबीर की दुल्हनिया की सिर्फ 2 फिल्में

नयनतारा समेत साउथ की ये 5 एक्ट्रेसेस जिनका फिल्मों में चलता है 'राज', एक साल में की इतनी फिल्में

The kashmir files का मजाक बनाने पर ट्विंकल खन्ना हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले-अक्षय को सड़क पर लाकर छोड़ेगी ये

शादी से पहले रणबीर कपूर अपनी मां Neetu Kapoor के साथ कर रहे हैं ये काम,समधन सोनी राजदान ने किया कमेंट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories