फेरे लेते वक्त आलिया खिलखिला कर हंसी तो रणबीर शर्माते नजर आए, देखें शादी की अनदेखी 8 तस्वीरें

Published : Apr 16, 2022, 02:39 AM IST

मुंबई. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें (Alia bhatt ranbir kapoor wedding photos) लगातार सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर कपल की वेडिंग फोटोज की सुनामी सी आ गई है। फैंस की नजरें न्यूली वेड कपल से हट ही नहीं रही है। हम आपको कुछ और अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं जिसे शाहीन भट्ट और रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की है। किसी तस्वीर में दूल्ह-दुल्हन एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं तो किसी में बेहद खास पोज देते दिख रहे हैं। आइए नीचे देखते हैं कपूर और भट्ट फैमिली की मिलन की तस्वीरें...

PREV
19
फेरे लेते वक्त आलिया खिलखिला कर हंसी तो रणबीर शर्माते नजर आए, देखें शादी की अनदेखी 8 तस्वीरें

आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है मानों दोनों एक दूजे के लिए ही बनाए गए हैं। एक दूसरे के साथ वो बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। 

29

आलिया और रणबीर शादी में एक दूसरे में खोए नजर आए। इस तस्वीर में वो बेहद ही खूबसूरत बैग्राउंड में बैठे हुए हैं। दोनों की नजरें एक दूसरे से हट ही नहीं रही है।

39

फेरे लेते वक्त ये तस्वीर ली गई है। आलिया रणबीर का हाथ पकड़ कर आगे चल रही हैं। किसी बात पर वो जोर से खिलखिलाती नजर आ रही हैं। वहीं एक्टर शर्माते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पंजाबी रीति रिवाज से हुई शादी में कपल ने चार फेरे ही लिए।

49

इस तस्वीर में बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ी रेड बैग्राउंड के नीचे पोज देते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की मुस्कुराहत देखते ही बनती हैं।

59

परफेक्ट फैमिली फोटो है ये। दो परिवारों के तमाम सदस्य इस एक फ्रेम में मौजूद हैं। भट्ट फैमिली और कपूर फैमिली के मिलन की तस्वीर है। फोटो में दुल्हन आलिया भट्ट, दूल्हे रणबीर कपूर, नीतू कपूर, महेश भट्ट, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके पति भरत साहनी हैं। फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन दिया,'माई फैमिली।'

69

मां-बेटी के गहरे प्यार वाली ये तस्वीर है। बेटे की शादी में नीतू कपूर ने डिजाइनर लहंगा पहना। तो भाई की शादी में रिद्धिमा भी किसी से कम नहीं लगीं। नीतू और रिद्धिमा हर पल एक दूसरे के साथ नजर आए। 

79

इस तस्वीर में मां नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर के कानों में कुछ कहती दिखाई दे रही हैं। वहीं पीछे करीना की मां बबती और रिद्धिमा कपूर साहनी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि ये जयमाल के वक्त ली गई है। रिद्धिमा के हाथ में जयमाला है। 

89

इस तस्वीर में कपूर सिस्टर्स नजर आ रही हैं। करीना कपूर से लेकर रिद्धिमा तक सब एक दूसरे के ऊपर भारी पड़ते दिख रहे हैं। सबने एक से बढ़कर एक आउटफिट भाई की शादी में पहनें।

99

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी में राजकुमार-राजकुमारी से कम नहीं लग रहे थे। शादी के लिबास से लेकर गहने तक की कीमत लाखों में थी। सब्यसाची ने इनके कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक सब इनके पसंद और प्यार को कनेक्ट करके बनाया था। जिसकी झलक इस तस्वीर में देखने को मिल रही है।

और पढ़ें:

न्यूली वेड कपल आलिया-रणबीर कपूर रिसेप्शन के बदले करने वाले हैं आज ये काम, वास्तु में सजेगी सितारों की महफिल

सूरज नांबियार ने मौनी रॉय को तन्हा छोड़ा! एक्ट्रेस ने कहा-बहुत याद आ रही है

रणबीर कपूर के लिए आलिया भट्ट ने साड़ी पर लिखवाया था खास संदेश, क्या आपने नोटिस किया

Recommended Stories