Published : Nov 21, 2021, 11:17 AM ISTUpdated : Nov 21, 2021, 11:29 AM IST
मुंबई. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student Of The Year 2) में काम करने वाले आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) आज यानी रविवार 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले 2 दिन से उनकी ग्रैंड वेडिंग का फंक्शन चल रहा है। शनिवार को हुई ग्रैंड संगीत सेमेरनी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आई। बता दें कि आलिया, अनुष्का रंजन की बहन आकांक्षा की बेस्ट फ्रेंड है। जैसे ही आलिया संगीत सेरेमनी में पहुंची सभी की निगाहें उन पर टिक गई। इस दौरान आलिया हल्के पीले रंग के लहंगे में नजर आई। उनकी चोली सबसे ज्यादा स्टाइलिश थी और हर किसी की नजर उनकी चोली पर ही थम गई। लेकिन इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग उनकी तुलना उर्फी जावेद (Urfi Javed) तक से कर रहे हैं और साथ ही भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। नीचे पढ़ें आलिया भट्ट के कपड़ों पर लोगों ने किस तरह के कमेंट्स किए...
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आलिया भट्ट की फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने बैकलेस चोली पहनी हुई थी और इस दौरान वो अपनी टोन्ट कमर भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। आलिया इस दौरान अपनी बेल्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दीं।
27
आलिया भट्ट की चोली को देख लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ये खूबसूरत कम और वल्गर ज्यादा लग रही है। एक अन्य ने लिखा- आलिया ने उल्टी चोली पहन ली क्या।
37
इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। एक ने लिखा- इस साल का फैशन डिजास्टर का अवॉर्ड जाता है आलिया भट्ट को। एक ने लिखा- ये उर्फी जावेद लग रही है। एक अन्य ने लिखा- उर्फी जावेद को कॉपी करने लगे सब।
47
एक शख्स ने आलिया भट्ट के फैशन सेंस पर कमेंट करते हुए लिखा-आखिर किस तरह का फैशन है ये। एक अन्य ने लिखा- फैशन डिजाइनर भी अब अपना मानसिक संतुलन खोते जा रहे हैं।
57
एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आलिया का ब्लाउज टिका कैसे है मैं तो यही सोच रहा हूं। एक ने लिखा- ये तो उर्फी जावेद लग रही है। एक बोला- ये आलिया ने क्या पहना है, फैशन के नाम पर कुछ भी। एक अन्य ने लिखा- ये आलिया भट्ट क्या पहनी है।
67
बता दें कि आलिया भट्ट ने अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस भी किया। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आलिया ने साथिया फिल्म के गाने छलका छलका रे.. पर जमकर ठुमके लगाए।
77
बात आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की करें तो वे संजयलीला बंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आएंगी। इसके अलावा वे ब्रम्हास्त्र, जी ले जरा और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखेगी।