आलिया ने यूं लुटाया ब्वॉयफ्रेंड रणबीर पर प्यार, एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए इशारों-इशारों में कही ये बात

Published : Sep 28, 2020, 09:03 PM IST

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) सोमवार को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर रणबीर की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया ने रणबीर कपूर की फोटो के साथ कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे 8. इसके साथ ही आलिया ने दिल का इमोजी भी बनाया है। बता दें कि इस फोटो में रणबीर कपूर दो केक के बीच मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

PREV
17
आलिया ने यूं लुटाया ब्वॉयफ्रेंड रणबीर पर प्यार, एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए इशारों-इशारों में कही ये बात

आलिया भट्ट के इस तस्वीर को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर लोग रणबीर को बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं रणबीर की इस फोटो को महज 2 घंटे में ही 13 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। रणबीर की इस फोटो पर उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी दिल का इमोजी शेयर करते हुए कमेंट किया है। 

27

वैसे तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अक्सर साथ देखा जाता है। लेकिन पिछले साल दिसंबर में हुई करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी की कुछ फोटोज सामने आईं थी, उसमें रणबीर, आलिया को बाहों में लिए नजर आए थे। 

37

बता दें कि आलिया-रणबीर मई, 2018 में हुई सोनम कपूर की शादी में साथ पहुंचे थे। यहीं से दोनों के अफेयर की खबरों पर मुहर लगी थी।

47

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आलिया-रणबीर इसी साल दिसंबर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे।

57

हालांकि बाद में खबर आई कि शादी के फंक्शन 21 दिसबंर से शुरू होंगे और अगले 4 दिनों तक चलेंगे। इस साल के आखिर में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। 

67

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। रणबीर और आलिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इनके पेरेंट्स भी इनकी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना चाहते हैं।

77

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया पहली बार एकसाथ फिल्‍म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। डायरेक्‍टर अयान मुखर्जी की इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories