न लड़ाई झगड़ा, न ही मनमुटाव बल्कि कुछ और ही वजह से पति से 27 सालों से अलग रह रही ये सिंगर

मुंबई. रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' के आठवें सीजन में जज बनीं अलका याग्निक गानों को रीमिक्स करके वाहवाही लूटने वालों के सख्त खिलाफ हैं। उनका कहना है कि आज कल के संगीत में रचनात्मक तो कुछ रही ही नहीं है। बता दें कि शो में अलका के साथ कुमार सानू और उदित नारायण भी हैं। उन्होंने बताया कि 30 साल के इतिहास में पहली बार हम एकसाथ किसी रियलिटी शो को टीवी पर जज कर रहे हैं। इस शो में देशभर से बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 29, 2020 8:55 AM IST / Updated: Mar 08 2020, 11:23 AM IST

19
न लड़ाई झगड़ा, न ही मनमुटाव बल्कि कुछ और ही वजह से पति से 27 सालों से अलग रह रही ये सिंगर
फिल्म 'तेजाब' के गाने एक दो तीन...से पॉपुलर हुईं 53 साल की अलका ने 1989 में शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। हालांकि, शादी के बावजूद पिछले 27 सालों से अलका पति से अलग रह रही हैं। दोनों के अलग रहने की वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं, बल्कि अपना-अपना काम है।
29
दरअसल, शादी के बाद अलका ज्यादातर समय काम के सिलसिले में मुंबई में रहती थीं। वहीं, उनके पति नीरज को अपने बिजनेस के लिए शिलांग में रहना पड़ता था। काम से समय निकालकर अलका कभी-कभार शिलांग चली जाती थीं तो कभी नीरज मुंबई आ जाते थे। ये सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।
39
इसी बीच दोनों के घर बेटी सायशा ने जन्म लिया, जो करीब 28 साल की हैं। चूंकि अलका और नीरज दोनों डिफरेंट फील्ड से हैं, इसलिए दोनों ने बाद में यह फैसला किया कि वे अलग-अलग रहकर ही अपने काम पर फोकस करेंगे। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है।
49
बात 1986 की है। अलका और नीरज की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। अलका अपनी मां के साथ दिल्ली गई थीं। नीरज, अलका की मां के दोस्त के भतीजे थे और दोनों को स्टेशन पर रिसीव करने आए थे।
59
इस छोटी सी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। काम के सिलसिले में जब नीरज मुंबई आते थे तो अलका से मिलना नहीं भूलते थे। इसी तरह दोनों करीब आ गए।
69
दोस्ती और रोमांस के बाद अलका और नीरज का रिश्ता कमिटमेंट के लेवल पर पहुंच गया। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन...' ने अलका को स्टार बना दिया था। इसी साल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर फैमिली से बात की। दोनों की फैमिली को रिश्ते पर कोई एतराज नहीं था, लेकिन फैमिली उनके करियर को लेकर भी चिंतित थी। दोनों का काम अलग-अलग था और इस वजह से दोनों को अलग रहना पड़ता।
79
पेरेंट्स ने समझाया भी आगे चलकर दोनों के रिश्ते में प्रॉब्लम हो सकती है। अलका-नीरज दोनों इतने करीब आ गए थे कि अलग होना मुश्किल था। इसलिए दोनों ने फैमिली को राजी कर लिया और 1989 में शादी कर ली।
89
अलका ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'नीरज ने मुंबई में बिजनेस शुरू करने की कोशिश की थी। लेकिन वे एक छोटे शहर से थे और मुंबई में खुद को स्थापित नहीं कर पाए। यहां बिजनेस शुरू करने के बाद उनका बहुत सारा पैसा डूब गया। इसलिए मैंने उनसे कहा कि वे शिलांग में ही अपना बिजनेस करें'।
99
इसी बीच पति-पत्नी दोनों के रिश्तों में कड़वाहट भी आई, लेकिन फिर दोनों ने इसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया। बता दें कि अलका की बेटी की शादी हो चुकी है।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos