10 PHOTOS: अंबानी ने बड़े बेटे की शादी में पानी की तरह बहाया था पैसा, पत्नियों के साथ पहुंचे थे शाहरुख-सचिन

Published : Jan 18, 2023, 06:15 PM ISTUpdated : Jan 18, 2023, 06:18 PM IST

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: भारत के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। बता दें कि कपल ने पिछले महीने 29 दिसंबर को राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में सगाई की थी। शादी के बाद अब प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया था। अब खानदान की छोटी बहू लाने के लिए भी एंटीलिया में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

PREV
110
10 PHOTOS: अंबानी ने बड़े बेटे की शादी में पानी की तरह बहाया था पैसा, पत्नियों के साथ पहुंचे थे शाहरुख-सचिन

बता दें कि अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी। आकाश ने गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता संग 7 फेरे लिए थे। आकाश-श्लोका की शादी में अंबानी ने खूब पैसा खर्च किया था। यहां तक कि ये शादी देश की सबसे महंगी शादियों में भी गिनी जाती है। 

210

आकाश और श्लोका की शादी में रतन टाटा के अलावा संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून, न्यूजीलैंड के गेंदबाज शेन बॉन्ड, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, श्रीलंका के बैट्समैन और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई जैसे बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे थे। 

310

आकाश-श्लोका की शादी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे। शादी में शाहरुख और गौरी ने नीता अंबानी संग जमकर डांस किया था। गौरी-शाहरुख के डांस के कई वीडियो भी वायरल हुए थे। 

410

आकाश अंबानी की बारात देखने लायक थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स नाचते नजर आए थे। बारात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी थी। कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया। आकाश अंबानी की बारात के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
 

510

आकाश-श्लोका की शादी में शाहरुख खान के अलावा करन जौहर, रणबीर कपूर और मीका सिंह ने भी परफॉर्म किया था। रणबीर कपूर ने तो खुद दुल्हे राजा आकाश अंबानी के साथ जमकर डांस किया था। 

610

बेटे की शादी में खुद मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी डांस करते नजर आए थे। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी ‘राधे कृष्णा’ थीम पर हुई थी। कार्ड से लेकर घर की सजावट तक में कृष्ण की लीलाएं और राधा से उनके प्रेम की झलक दिखाई दी थी।

710

अंबानी परिवार ने आकाश की शादी में सिर्फ फूलों की सजावट में ही कई करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। मोर, झूले और कृष्ण की प्रतिमा तक फूलों से बनाई गई थीं। कपल की शादी में बॉलीवुड के अलावा, स्पोर्ट्स, बिजनेस और राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। 

810

आकाश-श्लोका की वेडिंग में ऐश्वर्या राय बच्चन भी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने बैंगनी कलर का लहंगा पहना था, जबकि अभिषेक डिजाइनर शेरवानी में नजर आए थे। वहीं, आराध्या पिंक कलर के लहंगे में दिखी थीं। 

910

इस शादी में अक्षय कुमार भी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे थे। अक्षय जहां ब्लैक सूट में नजर आए तो वहीं ट्विंकल खन्ना गोल्डन ड्रेस में दिखीं। अक्षय-ट्विंकल ने रेखा के साथ पोज दिए थे। शादी में रेखा बेहद खूबसूरत लगी थीं। 

1010

इतना ही नहीं, मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा की शादी में भी दिल खोलकर पैसा बहाया था। ईशा अंबानी ने पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद से शादी की है। दोनों ने 12 दिसंबर, 2018 को 7 फेरे लिए थे। 

ये भी देखें : 

प्रेग्नेंट बहन के बेबी बंप को Kiss करती दिखी अंबानी की बहू, देखें राधिका मर्चेंट की मेहंदी के इनसाइड PHOTOS

PHOTOS: अंबानी की होनेवाली बहू के हाथों में लगी मेहंदी, घर मोरे परदेसिया पर किया जबर्दस्त डांस

Recommended Stories