- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS: अंबानी की होनेवाली बहू के हाथों में रची मेहंदी, घर मोरे परदेसिया पर डांस करती दिखी राधिका मर्चेंट
PHOTOS: अंबानी की होनेवाली बहू के हाथों में रची मेहंदी, घर मोरे परदेसिया पर डांस करती दिखी राधिका मर्चेंट
Radhika Merchant Mehendi Ceremony: मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने हाल ही में मंगेतर राधिका मर्चेंट से सगाई की थी। अनंत और राधिका जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच, राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से जुड़ी कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये फोटो राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी के हैं, जिनमें वो पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

राधिका मर्चेंट ने मेंहदी सेरेमनी में पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ ही उनके माथे पर मांग टीका और कानों में बड़े-बड़े झुमके दिखाई दे रहे हैं। ईशा मेहंदी लगवाते वक्त मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।
मेहंदी सेरेमनी में राधिका मर्चेंट ने पिंक कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ था। साथ ही उनके गले में बड़ा-सा नेकलेस था। राधिका ने अपने बालों को बांधकर चोटी बनाई हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इन तस्वीरों को नीता मुकेश अंबानी फैन पेज से शेयर किया गया है। राधिका की तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राधिका मर्चेंट हाथों में मेहंदी रचाए हुए 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका से 29 दिसंबर, 2022 को सगाई की थी। उनकी सगाई राजस्थान के नाथद्वारा मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी।
सगाई में राधिका मर्चेंट ने गोटा पट्टी वर्क वाला पिंक व पीच कलर का शरारा पहना था। वहीं, अनंत अंबानी पर्पल कलर के कुर्ते में नजर आए थे। सगाई की रस्म के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन किए थे।
इसके बाद कपल ने वहां मौजूद लोगों को पंगत में अपने हाथों से खाना परोसा। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट नाथद्वारा स्थित गोशाला भी गए थे, जहां दोनों ने श्रीजी की गौशाला में गाय के बछड़ों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया था।
बता दें कि राधिका और अनंत बचपन के दोस्त हैं। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। वे ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ ही 'एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के CEO और वाइस चेयरमैन भी हैं।
राधिका एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। जून, 2022 में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी। सेरेमनी से राधिका के क्लासिकल डांस करते हुए कई वीडियो भी सामने आए थे।
बता दें कि अंबानी खानदान की होनेवाली बहू राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। भारत लौटने के बाद अब वो पिता की कंपनी एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं। राधिका और अनंत की 2018 में साथ में एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों मैचिंग आउटफिट में नजर आए थे।
ये भी देखें :
जानें कितनी अमीर है अंबानी की होनेवाली बहू राधिका, तीसरे समधी के पास है इतने करोड़ की दौलत
होनेवाली पत्नी के साथ पंगत में खाना परोसते दिखे अनंत अंबानी, सामने आईं सगाई की Inside Photos
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।