मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स जितने पॉपुलर है उतने ही स्टार किड्स भी फेमस है। कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (navya naveli nanda) और जावेद जाफरी (javed jafari) का बेटा मीजान जाफरी (meezan jaffrey) रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही स्टारकिड एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं और एक-साथ बड़े हुए हैं। इन दोनों के 2017 से जुड़े होने की खबरें आ रही हैं, जब इन्हें मुंबई के एक मूवी थिएटर से साथ निकलते देखा गया था। तब दोनों ने ही खुद को छुपाने की कोशिश की थी, फिर भी उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। अब मीजान के पापा जावेद जाफरीने इन दोनों की रिलेशनशिप को लेकर रिएक्ट किया है।
जावेद जाफरी ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जावेद ने कहा कि लोग दोस्ती को एक दूसरा ही मतलब दे देते हैं।
210
उन्होंने बताया कि लोग कन्टेंट चाहते हैं अच्छे दोस्त होने का मतलब हमेशा से कुछ और ही निकाला जाता है। ये बच्चे एक-साथ बड़े हुए हैं। मेरी बेटी अलाविया और नव्या स्कूल से ही अच्छे दोस्त हैं। उनके आपस में कई दोस्त हैं। सारा अली खान और मीजान एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वे घर आया करते थे। चूंकि वह हमेशा एक-साथ होते थे, तो उन्हें आपस में जोड़ कर देख पाना आसान है।
310
बेटे मीजान के करियर पर जावेद ने कहा- वह पांच हजार रुपए की फिल्म पर भी उतनी ही मेहनत से काम करें जितना वह पांच करोड़ की फिल्म के लिए करता है। 100 फीसदी करने के बाद भी कई बार नतीजे मन मुताबिक नहीं आते।
410
वर्कफ्रंट की बात करें तो मीजान ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल से की थी। अब मीजान फिल्म हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं। हंगामा 2 में मीजान के अलावा परेश रावल, शिल्पा शेट्टी और प्रनीता सुभाष भी हैं। ये फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है।
510
बता दें कि नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। नव्या नवेली ने कुछ वक्त पहले ही में अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को पब्लिक किया है। नव्या ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो किसी रेस्टोरेंट में बैठकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो पर मीजान जाफरी ने कमेंट किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच था।
610
मीजान ने नव्या की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था - WOW! मैं सोच रहा हूं कि ये फोटो खींची किसने है। वहीं मीजान के इस कमेंट पर नव्या नवेली ने जवाब देते हुए कहा- मेरे पर्सनल फोटोग्राफर ने।
710
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मीजान ने नव्या के साथ रिलेशनशिप और शादी को लेकर खुलकर बात की थी। मीजान से पूछा गया था अगर आपके पास च्वॉइस हो कि मारने, शादी करने और हुक अप करने के लिए आप सारा अली खान, नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे में से किसे चुनेंगे तो आपका जवाब क्या होगा? इस पर मीजान ने कहा कि शादी वो नव्या से करना चाहेंगे, हुक अप सारा अली खान के साथ और मारना अनन्या पांडे को चाहेंगे।
810
इतना ही नहीं, इंटरव्यू में मीजान ने नव्या के साथ अपना नाम जोड़े जाने को लेकर भी बात की थी। मिजान ने कहा था- मैं क्यों अपनाऊं जब कोई रिलेशनशिप है ही नहीं हम दोनों के बीच। दोस्ती भी एक रिलेशनशिप होता है। सिर्फ ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड और डेटिंग ही रिलेशनशिप नहीं होती। अगर हम किसी जगह साथ में दिखते हैं तो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
910
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पिछले साल मई, 2020 में ग्रैजुएट हुई हैं। खुद अमिताभ ने मीडिया पर यह जानकारी देते हुए फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। अमिताभ ने यह भी बताया था कि कोरोना संक्रमण के चलते नव्या के कॉलेज में दीक्षांत समारोह नहीं हुआ और सेलिब्रेशन कैंसिल हो गया।
1010
नव्या के पिता निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। नव्या को पियानो बजाना पसंद है। कुछ साल पहले एक फोटो सामने आई थीं, जिसमें नव्या अपने नानाजी यानी अमिताभ बच्चन को पियानो बजाकर दिखा रही थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।