मुंबई। 29 साल पहले आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' के पॉपुलर गाने 'जुम्मा चुम्मा..' की एक्ट्रेस किमी काटकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। किमी काटकर आखिरी बार 1992 में आई फिल्म 'जुल्म की हुकूमत' में नजर आई थीं। इसके बाद से उन्हें फिल्मों में नहीं देखा गया। बॉलीवुड में बोल्ड इमेज के लिए जानी जाने वाली किमी ने करियर की शुरुआत 1985 में आई फिल्म 'पत्थर दिल' से की थी। इस दौरान उनकी उम्र महज 20 साल थी।