70 के दशक की एक्ट्रेस अब दिखने लगी ऐसी, अमिताभ बच्चन की 'त्रिशूल' के इन स्टार्स को पहचानना हुआ मुश्किल

Published : May 08, 2021, 11:58 AM ISTUpdated : May 08, 2021, 04:23 PM IST

मुंबई. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), राखी (Raakhee), शशि कपूर (Shashi Kapoor) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की फिल्म त्रिशूल (Film Trishul) की रिलीज को 43 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर यश चोपड़ा (Yash Chopra) और प्रोड्यूसर गुलशन राय की यह फिल्म उस साल ब्लॉकबस्टर साहित हुई थी। मल्टीस्टारर इस फिल्म संजीव कुमार (Sanjeev Kumar), वहीदा रहमान (Waheeda Rehman), पूनम ढिल्लन (Poonam Dhillon), सचिन (Sachin), प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra), गीता सिद्धार्थ (Gita Siddharth) भी थे। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। फिल्म के साथ इसके गाने भी सुपरहिट रहे थे। वैसे, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में काम करने वाले कई स्टार्स अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं, कुछ को तो अब पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। 

PREV
110
70 के दशक की एक्ट्रेस अब दिखने लगी ऐसी, अमिताभ बच्चन की 'त्रिशूल' के इन स्टार्स को पहचानना हुआ मुश्किल

फिल्म की लीड एक्ट्रेस राखी अब गुमनाम जिंदगी बसर कर रही है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद राखी ने कुछ फिल्मों में मां का रोल भी प्ले किया। फिर अचानक वे इंडस्ट्री से गायब हो गई। अब उनको देखकर पहचान पाना भी मुश्किल होता है। 

210

हेमा मालिनी अब फिल्मों से दूस है। अब वे राजनीति में सक्रिय हो गई है। हालांकि, वे अपने क्लासिकल डांस प्रोग्राम्स में बिजी रहती है।

310

अमिताभ बच्चन की बात करें तो वे अभी भी फिल्मों में एक्टिव है। उनकी कई फिल्में है जो आने वाले समय में रिलीज होगी। वहीं, खबरों की मानें तो वे जल्दी ही रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में दोबारा नजर आएंगे।

410

कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले संजीव कुमार अब इस दुनिया में नहीं है। फिल्म में  उन्होंने अमितााभ बच्चन और शशि कपूर के पिता का रोल प्ले क्या था। बता दें कि महज 47 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए थे। 

510

85 साल के प्रेम चोपड़ा अब फिल्मों में नजर नहीं आते है। वे फैमिली के साथ लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। अब उन्हें देखकर पहचान पाना भी मुश्किल होता है।

610

पूनम ढिल्लन अब फिल्मों में कम ही दिखाई देती है। पूनम ने 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था। इसी दौरान यश चोपड़ा की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने पूनम को फिल्म त्रिशूल में साइन कर लिया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

710

शशि कपूर भी दुनिया छोड़ चुके हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले शशि कपूर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़ एक फिल्में दी। बॉलीवुड में उनकी गिनती सुपरस्टार्स में की जाती थी। हालांकि, उनके बच्चे फिल्मों में सफल नहीं रहे हैं।

810

सचिन का फिल्म में ज्यादा रोल नहीं था। उन्होंने भी कई फिल्मों में काम किया और अब वे मराठी फिल्मों और टीवी शोज में ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

910

वहीदा रहमान का फिल्म में कैमियो था। वहीदा लंबे समय से फिल्मों से दूर है और अब उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है।

1010

गीता सिद्धार्थ ने फिल्म में संजीव कुमार की पत्नी का रोल प्ले किया था। गीता भी अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने भी कई फिल्मों में काम किया है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories