मुंबई. अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) और शशि कपूर (shashi kapoor) की फिल्म दीवार (deewar ) की रिलीज को आज 46 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 24 जनवरी, 1975 को रिलीज हुई थी और बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा (yash chopra) थे। इस फिल्म को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा था। इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में ताजा है। आपको बता दें कि इस फिल्म में काम करने कई कलाकार अब इस दुनिया में नहीं है। अमिताभ बच्चन और नीतू सिंह (neetu singh) के अलावा फिल्म से जुड़े कई 10 स्टार्स दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
इतने सालों के बाद भी इस फिल्म के लिए लोगों में आज भी दीवानिगी देखी जाती है। जंजीर (Zanjeer) के बाद अमिताभ बच्चन के लिए ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी। जिसकी वजह से बिग बी ने फिल्म इंडस्ट्री पर अगले 3 दशकों तक राज किया।
213
नीतू सिंह
किरदार- वीरा नारंग
नीतू सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। उन्होंने फिल्म में शशि कपूर के लेडी लव का रोल प्ले किया था। ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू ने फिल्मों से दूरी बना ली थी हालांकि, कुछ सालों बाद उन्होंने दोबारा फिल्मों में काम करना शुरू किया।
313
अमिताभ बच्चन
किरदार- विजय वर्मा
अमिताभ बच्चन को जहां अपने करियर के शुरुआती दौर में कामयाबी नहीं मिली वहीं 70 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। दीवार में उन्होंने एक गैंगस्टर का रोल प्ले किया था।
413
शशि कपूर
किरदार- रवि वर्मा
शशि कपूर ने फिल्म ने अमिताभ बच्चन के छोटे भाई का किरदार निभाया था, जो एक पुलिसवाला होता है। आपको बता दें कि अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले शशि कपूर अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 4 दिसंबर, 2017 को हुआ था।
513
परवीन बाबी
किरदार- अनीता
परवीन की गिनती बॉलीवुड में सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में रही है। उन्होंने भी अपने करियर कई हिट फिल्मों में काम किया। परवीन भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 20 जनवरी 2005 को हुआ था।
613
निरूपा रॉय
किरदार- सुमित्रा देवी
फिल्म में निरूपा रॉय ने अमिताभ और शशि कपूर की मां का किरदार निभाया था। निरूपा ने कई फिल्मों में मां का किरदार निभाकर दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी। निरूपा भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 13 अक्टूबर, 2004 को हुआ था।
713
मदन पुरी
किरदार- सामंत
कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले मदन पुरी भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 13 जनवरी, 1985 को हुआ था। आपको बता दें कि मदन, अमरीश पुरी के भाई हैं।
813
इफ्तेखार
किरदार- डावर
इफ्तेखार ने बॉलीवुड फिल्मों में कई तरह के रोल निभाए। वे भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 4 मार्च, 1995 को हुआ था।
913
यूनुस परवेज
किरदार- रहीम चाचा
यूनुस परवेज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अलग-अलग रोल निभाए। उन्होंने कई स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। यूनुस भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 11 फरवरी 2007 को हुआ था।
1013
सत्येंद्र कपूर
किरदार- आनंद वर्मा
सत्येंद्र कपूर ने फिल्म में अमिताभ-शशि कपूर के पिता का रोल निभाया था। हालांकि, उनका किरदार ज्यादा नहीं था। उन्होंने अपने करियर कई अलग-अलग तरह के रोल प्ले किए। वे भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 27 अक्टूबर, 2007 को हुआ।
1113
मदनमोहन कृष्ण
किरदार- डीसीपी नारंग
मदनमोहन कृष्ण ने भी फिल्मों में कई तरह के रोल प्ले किए। वे भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 3 नवंबर, 1990 को हुआ था।
1213
सुधीर
किरदार- जयचंद
सुधीर ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों छोटे-मोटे रोल निभाए। उन्होंने करीब-करीब हर स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। सुधीर भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 12 मई 2014 को हुआ था।
1313
जगदीश राज
किरदार- जग्गी
करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले जगदीश राज भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 28 जुलाई, 2013 को हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।