इतने हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, साल दर साल ऐसे बढ़ी Big B की संपत्ति

Published : Jun 03, 2021, 01:34 PM IST

मुंबई. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज यानी 3 जून को अपनी शादी की 48वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने 1973 में अपनी गर्लफ्रेंड जया भादुड़ी (Jaya Bhaduri) से शादी की थी। शादी की सालगिरह पर बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर जया संग शादी की रस्मों को निभाते हुए दो फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। फोटो शेयर उन्होंने लिखा- 3 जून 1973, हमारी शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए आप सबका शुक्रिया। अमिताभ की वेडिंग एनिवर्सरी पर आपको उनकी प्रॉपर्टी के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि हर साल उनकी प्रॉपर्टी में इजाफा होता है। वेबसाइट नेटवर्दियर पर उपलब्ध जानकारी के हिसाब से बिग बी करीब 2946 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है। अमिताभ फिल्मों के अलावा अदर सोर्सेस से भी तगड़ी कमाई करते हैं।

PREV
18
इतने हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, साल दर साल ऐसे बढ़ी Big B की संपत्ति

अमिताभ प्रॉपर्टी खरीदने में काफी पैसा इन्वेस्ट करते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत 31 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अमिताभ का यह घर 5704 स्क्वायर फीट में फैला है, जो अभी निर्माणाधीन है। 

28

अमिताभ एक फिल्म के लिए करीब 10-12 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। अगर फिल्म अच्छी है और बड़े फिल्ममेकर की है तो अमिताभ पैसे को उतना महत्व नहीं देते। 7-8 करोड़ तक में भी वे फिल्म साइन कर लेते हैं।

38

2000 में शुरू हुए केबीसी को अमिताभ होस्ट करते आ रहे हैं। बस एक बार यानी सीजन 3 को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ एक एपिसोड के लिए करीब 3-5 करोड़ चार्ज करते हैं। 

48

बिग बी फिल्में ही नहीं बल्कि विज्ञापन और एंड्रोसमेंट्स से भी तगड़ी कमाई करते हैं। एक ऐड के लिए वे करीब 2 करोड़ चार्ज करते हैं। हालांकि, उनकी फीस ऐड कंपनी के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

58

अमिताभ ने देश के अलावा विदेशों में भी प्रॉपर्टी में निवेश कर रखा है। उनकी कई सारी प्रॉपर्टी और घर हैं, जिनकी हर साल बढ़ती कीमत उनकी नेटवर्थ में लगातार इजाफा करती रहती है। 

68

अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में पहले से ही 5 बंगले हैं। बिग बी के मुंबई के जुहू इलाके में बड़े बंगले हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं। ये दो मंजिला बंगला करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। उनका दूसरा बंगला प्रतीक्षा हैं, जिसमें वो जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। प्रतीक्षा में सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ रहे हैं। माता-पिता के गुजर जाने के बाद उनका मन प्रतीक्षा में नहीं लगा और वे बीवी-बच्चों के साथ जलसा में शिफ्ट हो गए। इसके अलावा 3 और बंगले हैं।
 

78

बिग बी के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनकी कार रॉल्स रॉयल्स फैंटम की कीमत 12 करोड़ रुपए है। बेंटली कॉन्टिनेंटल GT की कीमत 10 करोड़ रुपए हैं। इनके अलावा मर्सेडीज जी वेगन (2 करोड़), BMW X5 ( 60 लाख), BMW 7 Series (2 करोड़), रेंज रोवर स्पोर्ट्स ( 60 लाख), लैंड रोवर ( 1 करोड़), ऑडी 6 (60 लाख), पोर्श केमैन एस ( 2 करोड़), मिनी कूपर (1 करोड़), लैंड क्रूजर (1 करोड़) जैसी कई कारें शामिल हैं।

88

बता दें कि पिछले पांच सालों में उनकी कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। वेबसाइट स्टारनेटवर्थ की मानें तो 2017 में उनकी प्रॉपर्टी 2496 करोड़ रुपए थी। 2018 में ये बढ़कर 2526 करोड़ रुपए हो गई। बात 2019 की करें तो उनकी प्रॉपर्टी 2578 करोड़ रुपए थी। 2020 में यह बढ़कर 2681 करोड़ रुपए हो गई। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories