मुंबई. गुजरे जमाने के एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके जाने के बाद पत्नी सायरा बानो ( Saira Bano) ने कहा था कि अल्लाह ने उसने उनके जीने की वजह छीन ली। बता दें कि कपल आखिरी वक्त तक एक-दूसरे का साथ निभाता रहा। एक ओर जहां दोनों पिछले 55 साल से एक-दूसरे के साथ वहीं, दूसरी ओर आमिर खान (Aamir Khan) ने शादी के 16 साल बाद दूसरी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) को तलाक दे दिया। इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स है जिनके साथ लंबा नहीं रहा लेकिन कई ऐसे भी है, जिन्होंने प्यार की मिसाल पेश की। आज आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से एक-दूसरे का साथ निभा रहे है, चाहे स्थितियां कैसी भी रही हो। नीचे पढ़े ऐसे ही बॉलीवुड के कुछ कपल्स के बारे में...
बात अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की जाए या फिर धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, शाहरुख खान-गौरी खान या जितेंद्र- शोभा कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम की, ये कपल सालों से साथ है और इन्होंने प्यार की एक मिसाल कायम कर रखी है।
212
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी ने 1980 में शादी की थी और करीब 41 साल से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं।
312
जितेंद्र और शोभा कपूर 1974 में शादी की थी और तभी से दोनों एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। दोनों करीब 47 साल से साथ है।
412
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने 1980 में शादी की थी। दोनों पिछले 41 साल से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं।
512
शाहरुख खान और गौरी खान ने 1991 में शादी की थी। दोनों करीब 30 साल से साथ है।
612
अमिताभ बच्चन-जया बच्चन ने 1973 में शादी की थी और दोनों करीब 48 साल से साथ है।
712
जैकी श्रॉफ ने आयशा ने 1987 में शादी की थी। तब से लेकर अभी तक दोनों साथ है। दोनों पिछले 34 साल से साथ है।
812
अनिल कपूर से सुनीता ने 1984 में शादी की थी। दोनों पिछले 37 साल से साथ है।
912
अजय देवगन और काजोल ने 1999 में शादी की थी। पिछले 22 साल से दोनों एक-दूसरे के साथ है और दोनों के बीच प्यार कामय है।
1012
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 2001 में शादी की थी। इस दौरान अक्षय के अफेयर्स को लेकर कई अफवाहें भी उड़ी लेकिन दोनों का रिश्ता पिछवे 21 से बंधा हुआ है।
1112
जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से 1984 में शादी की थी और पिछले 37 साल से दोनों एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं।
1212
अनुपम खेर और किरण खेर का साथ 36 साल पुराना है। दोनों ने 1985 में शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।