सिर्फ 3 शब्द का डायलॉग बोलने में 40 रीटेक दिए थे बॉलीवुड के खूंखार विलेन ने, इस बुरी लत का थे शिकार

मुंबई. फिल्म शोले में गब्बर सिंह का किरदार निभाकर फेमस हुए अमजद खान (Amjad Khan) की 29वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 27 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने यूं तो अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया लेकिन आज भी उन्हें शोले के गब्बर सिंह के रोल के लिए ही जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वे पहली बार 1951 में आई फिल्म 'नाजनीन' नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। फिर कुछ सालों तक थिएटर में काम और 1973 में फिल्म ह‍िंदुस्‍तान की कसम में लीड हीरो के तौर पर डेब्यू किया था। हालांकि, उन्‍हें पहचान शोले से मिली थी। कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म शोले के डायलॉग के लिए अमजद खान को 40 बार रीटेक देना पड़ा था। नीचे पढ़े अमजद खान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें और यह भी जानें कि उन्हें किस चीज की बुरी लत थी...

Asianet News Hindi | Published : Jul 27, 2021 8:16 AM IST / Updated: Jul 27 2021, 01:53 PM IST

18
सिर्फ 3 शब्द का डायलॉग बोलने में 40 रीटेक दिए थे बॉलीवुड के खूंखार विलेन ने, इस बुरी लत का थे शिकार

1940 को पेशावर में पैदा हुए अजमद खान फिल्म शोले में गब्बर के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे। यह रोल उनसे पहले डैनी को दिया गया था। लेकिन डैनी उस वक्त फिरोज खान की फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग में बिजी थे और डेट्स की प्रॉब्ल्म की वजह से उन्होंने शोले करने से मना कर दिया था। इसके बाद गब्‍बर का रोल अमजद खान को मिला।

28

कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म शोले में गब्बर सिंह यानी अमजद खान को एक डायलॉग के लिए 40 रीटेक देने पड़े थे। बता दें कि यह डायलॉग था- कितने आदमी थे.. यह डायलॉग फिल्म रिलीज के बाद खूब फेमस हुआ था।

38

अमजद खान को चाय पीने का बहुत ज्यादा चस्का था। वे दिनभर में 30-40 कप चाय पी जाते थे। खबरों की मानें तो एक बार एक फिल्म के सेट पर चाय नहीं मिल पाई थी क्योंकि जहां से चाय आती थी वहां दूध खत्म हो गया था। अगले दिन उन्होंने सेट पर चाय बनाने का इंतजाम कर दिया था।

48

अमजद खान पहले ऐसे एक्टर है, जिन्होंने विलेन लुक में ऐड शूट किया था। शोले की रिलीज के बाद उन्हें एक बिस्किट कंपनी का ऐड ऑफर हुआ था। अमजद के इस ऐड ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपए मिले थे। 

58

अमजद खान एक बार खरतनाक एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे, जिसकी वजह से वे कोमा में चले गए थे। इस एक्सीडेंट में उनकी 13 पसलियां टूट गई थीं। लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद अमजद दवाइयों से रिकवर हुए थे लेकिन दवाइयों के कारण उनका वजन बढ़ गया था, जिससे उन्हें उठने-बैठने में मुश्किल होने लगी थी। 

68

बढ़ते वजन की वजह से ही अमजद को कई गंभीर बीमारियां हो गई थी। वे लंबे समय तक व्हीलचेयर पर ही रहे थे। इसके बाद मोटापे के चलते 1992 में हार्ट फेल होने की वजह से 52 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। 

78

अमजद ने शेहला से शादी की थी। दोनों की शादी 1972 में हुई थी। कपल के तीन बच्चे है। बेटे शादाब खान, सीमाब खान और बेटी अहलम खान। शादाब खान ने 1997 में फिल्म राजा की आएगी बरात में रानी मुखर्जी के साथ डेब्यू किया था। हालांकि, उनका एक्टिंग फ्लॉप ही रहा। 

88

अमजद ने कुर्बानी, राम बलराम, कालिया, याराना, नसीब, लावारिस, बीस साल बाद, परवरिश, इंकार, अपना खून, कस्मे वादे, मुकदर का सिकंदर, दादा, मि. नटवरलाल, रुदाली जैसी कई फिल्मों में कम किया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos