Published : Jul 24, 2020, 12:18 PM ISTUpdated : Jul 27, 2020, 10:08 AM IST
मुंबई. अभी भी कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हुआ है। दुनियाभर में हजारों लोग रोज इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग रोज मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत के हालात भी अच्छे नहीं है। यहां भी प्रतिदिन लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्स, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी सास शर्मिला टैगोर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। बता दें कि अमृता लंबे समय से फिल्मों से दूर है और फिलहाल अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर ही वक्त बिता रही है।
सैफ अली खान ने खुद से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से साल 1991 गुपचुप शादी रचाई थी, क्योंकि घर वाले इस शादी के खिलाफ थे।
210
सैफ और अमृता की शादी जितने प्यार के साथ शुरू हुई, उतनी ही कड़वाहट उनके अलग होते समय रिश्ते में घुल गई थी। दोनों की राहें जुदा हुईं, तो एक-एक कर ऐसी चीजें सामने आने लगीं, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
310
ऐसे ही एक खुलासे में अमृता ने बताया था कि उनके साथ सास शर्मिला टैगोर का बर्ताव कितना कड़वा था।
410
अमृता ने इंटरव्यू में बताया था कि वह सैफ से हमेशा कहती थीं कि उन्हें वह सास शर्मिला के साथ एक कमरे में अकेला ना छोड़ा करें, क्योंकि यह एक्सपीरियंस उन्हें जबरदस्त तनाव देता था।
510
कहा जाता है कि अमृता का उम्र में बड़ा होना और सैफ का रिलेशनशिप और शादी के बारे में परिवार को पहले से सूचना न देना, शर्मिला को रास नहीं आया था। वह अमृता को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर सकीं।
610
बता दें कि सैफ ने 1991 खुद से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। मगर इन दोनों की लवस्टोरी काफी फिल्मी थी।
710
सैफ और अमृता की पहली मुलाकात उस वक्त हुई जब अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं जबकि सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता का फोटोशूट हो।
810
इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह बन गई थी। सैफ, अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता को फोन तक कर दिया था। सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा जिस ऑफर को सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता सैफ के साथ बाहर जाने को तैयार नहीं हुई लेकिन उन्होंने सैफ को अपने ही घर पर डिनर पर बुलाया।
910
इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे अपनी जिंदगी की कई बातें शेयर की। कहा जाता है कि इस मुलाकात के बाद सैफ 2 दिन तक अमृता के घर पर ही रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। खास बात है कि शादी का फैसला लेते हुए अमृता ने अपने करियर के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा। मगर शादी के 13 साल बाद सैफ और अमृता अलग हो गए थे।
1010
अमृता ने सारा समय बच्चों की परवरिश में लगाया और उनके लिए उन्होंने सब छोड़ दिया। अमृता ने अपना करियर तक दांव पर लगा दिया ताकि बच्चों की देखभाल सही हो सके।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।