अंदर से ऐसा दिखता है अनिल कपूर का घर, पत्नी और बच्चों के साथ जुहू के इस बंगले में रहता है 64 साल का एक्टर

Published : Dec 22, 2020, 09:15 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए मशहूर अनिल कपूर (Anil Kapoor) 64 साल के होने वाले हैं। 24 दिसंबर, 1956 को चेम्बूर, मुंबई में जन्मे अनिल कपूर फेमस फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। अनिल कपूर भले ही आज फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं और मुंबई में उनका खुद का घर है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनका परिवार मुंबई में राज कपूर के गैरेज में रहा करता था। बाद में उन्होंने मुंबई के एक सब-अर्बन इलाके में किराए का एक कमरा ले लिया था। हालांकि आज के दौर में अनिल कपूर अपनी फैमिली के साथ जुहू के आलीशान बंगले में रहते हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं, अनिल कपूर के घर की Inside Photos.

PREV
110
अंदर से ऐसा दिखता है अनिल कपूर का घर, पत्नी और बच्चों के साथ जुहू के इस बंगले में रहता है 64 साल का एक्टर

अनि‍ल कपूर अपनी पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ जुहू में रहते हैं। उनके घर का इंटीरियर ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों स्टाइल का मिक्चर कहा जा सकता है।
 

210

अनिल कपूर का घर अंदर से बेहद लग्जीरियस है और हर कोने को बहुत ही करीने से सजाया गया है। इसी घर में उन्होंने अपनी बेटी सोनम कपूर की शादी के कुछ फंक्शन्स भी किए थे।

310

इस घर में अनिक कपूर पत्नी सुनीता के अलावा बेटी रिया और बेटे हर्षवर्धन के साथ रहते हैं। पहले सोनम भी यहां रहती थीं लेकिन शादी के बाद अब वो अपने ससुराल में रहती हैं।
 

410

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने इस घर को पति की पसंद के मुताबिक ही डिजाइन किया है, इसलिए इस घर में अनिल कपूर की सारी पसंदीदा चीजें मिलेंगी।

510

अनिल कपूर के घर में मौजूद लाइब्रेरी और जिम इस बात का सबूत है कि उन्हें पढ़ाई लिखाई के साथ ही फिटनेस का भी शौक है। 

610

उनके घर में लकड़ियों की चीजों का भी खास उपयोग किया गया है, जिनमें लकड़ी से बनी कुर्सियां टेबल और बाकी चीजें हैं। घर में एक लॉबी है, जहां भगवान बुद्ध की मूर्ति भी है।
 

710

अनिल कपूर के घर में मिट्टी से बनी हुई कई चीजें हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा मूर्तियां हैं। उनके घर में एक बड़ी बालकनी हैं, जहां कई बार वो अपने पूरे परिवार के साथ नाश्ता करते हैं।

810

उन्होंने अपना एक अलग से मेकअप रूम भी बनाया हुआ है। अनिल की पत्नी सुनीता ने अपने घर में अंदर और बाहर भी कई पेड़-पौधे लगाए हैं।

910

घर की दीवारों पर सुनीता ने कई बड़ी पेंटिंग लगाई हैं जो बेहद शानदार है। बाहर से इतना बेहतरीन दिखता है अनिल कपूर का आशियाना।

1010

घर में अनिल कपूर की बेटियां सोनम और रिया कपूर।

Recommended Stories