मिलिंद सोमन ने शेयर की अपनी मॉडलिंग की First फोटोज, बताया आखिर क्या हुआ था 31 साल पहले

Published : Dec 22, 2020, 12:57 PM ISTUpdated : Dec 23, 2020, 10:11 AM IST

मुंबई. मॉडल से एक्टर बने मिलिंद सोमन (milind soman) कुछ न कुछ ऐसा कर बैठते है जिससे वे सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में मिलिंद अपने जन्मदिन न्यूड फोटो शेयर कर चर्चा में आ गए थे। इस फोटो में वे न्यूड होकर गोवा के बीच पर दौड़ लगाते नजर आए थे। हालांकि, बाद में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। एक बार फिर वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 31 साल पहले की फोटोज शेयर कर उसके पीछे की कहानी बताई है। इन फोटोज उनको पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। फोटो शेयर कर उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट भी शेयर की है। बता दें कि मिलिंद ने मॉडलिंग की दुनिया में अपना सिक्का जमाने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, मॉडलिंग के दिनों में भी उनको लेकर विवाद कम नहीं हुए थे। 

PREV
17
मिलिंद सोमन ने शेयर की अपनी मॉडलिंग की First फोटोज, बताया आखिर क्या हुआ था 31 साल पहले

मिलिंद ने फोटोज शेयर कर लिखा- 1989 में मेरा पहला एडवर्टाइजमेंट कैंपेन था। इस कैंपेन से पहले मुझे पता तक नहीं था कि मॉडलिंग भी एक प्रोफेशन होता है। यह एक शख्स का आश्चर्यजनक फोन कॉल था, जिसने शायद मुझे कहीं देखा था। उस शख्स ने मुझे कुछ फोटोज शूट करने के लिए कहा था।

27

उन्होंने आगे लिखा-  एक शर्मीला लड़का होने के कारण मैं इसके लिए तैयार नहीं था। जब उन्होंने मुझे एक घंटे के काम के लिए 50 हजार रुपए देने की बात कही तो मुझे हां कहना पड़ा। धन्यवाद रसना बहल।

37

मॉडलिंग से शुरू हुआ मिलिंद का सफर टीवी से होता हुआ बॉलीवुड तक पहुंचा। अलीशा चिनॉय के फेमस म्यूजिक वीडियो मेड इन इंडिया में मिलिंद दिखे थे। 

47

90 के दशक में कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स करने के बाद उन्होंने साइंस फिक्शन टीवी सीरीज कैप्टेन व्योम में काम किया। उन्हें टीवी शो सी हॉक के जरिए भी खूब पॉपुलैरिटी मिली। 2000 में उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया।

57

उन्होंने 16 दिसंबर, अग्नि वर्षा, रूल्स- प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला, भेजा फ्राई, जुर्म, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया।

67

अब वे ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर रहे हैं। अल्ट बालाजी की वेब सीरीज पौरशपुर में वो एक दमदार किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि वे अपने करियर में पहली बार एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले कर रहे हैं। सीरीज में उनके ट्रांसजेंडर किरदार का नाम बोरिस है, जो एक योद्धा है।

77

मिलिंद फिटनेस फ्रीक हैं। वे फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। सिर्फ वे ही नहीं उनकी पत्नी और मां भी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories