Published : Mar 03, 2022, 12:40 PM ISTUpdated : Mar 03, 2022, 12:41 PM IST
मुंबई। करण जौहर (Karan Johar) धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले नई फिल्म बेधड़क (Bedhadak) बनाने जा रहे हैं। इस मूवी में करण जौहर ने एक बार फिर एक स्टार किड्स को मौका दिया है। करण जौहर अनिल कपूर (Anil Kapaoor) की भतीजी और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) को लॉन्च करने जा रहे हैं। बता दें कि शनाया कपूर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में आने की तैयारी कर रही थीं। इसके लिए वो जिम से लेकर डांस क्लास तक जाती थीं। शनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं।
कुछ दिनों पहले शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वो बेहद बोल्ड अवतार में नजर आई थीं। इस फोटोशूट में शनाया बड़ी-सी हैट पहने नजर आ रही हैं।
27
इसके अलावा वो बिकिनी और उसके ऊपर ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कातिलाना पोज देती हुई नजर आ चुकी हैं। शनाया कपूर के इस बोल्ड फोटोशूट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए थे।
37
शनाया (Shanaya Kapoor) की फोटो देख किसी ने उन्हें सुपर हॉट बेब बताया तो कोई गॉर्जियस क्वीन कह रहा है। एक शख्स ने कहा- शनाया तुम तो आसानी से काइली जेनर को कॉम्पिटीशन दे सकती हो। वहीं एक और शख्स ने लिखा था- स्पीचलेस! लेकिन हेट जरूरत से ज्यादा ही बड़ी है।
47
कुछ दिनों पहले ही शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक किया है। तब से लोग शनाया का हॉट और ग्लैमरस लुक देख रहे हैं। हाल ही में शनाया गोल्डन-ब्लैक बिकिनी के साथ श्रग और नेकपीस में नजर आई थीं। इस तस्वीर ने उनके फिगर के अलावा बिकिनी को भी मशहूर कर दिया था।
57
शनाया (Shanaya Kapoor) फिल्मों में आने के लिए डांस की प्रैक्टिस भी कर रही थीं। वे अक्सर अपने बेली डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचाते हुए नजर आती हैं। उनके वीडियो जमकर वायरल भी होते हैं। कुछ दिनों पहले शनाया शकीरा के गाने पर जबरदस्त अंदाज में अपनी बेली डांस टीचर के साथ थिरकती हुई नजर आई थीं।
67
बता दें कि शनाया (Shanaya Kapoor) ने 3 साल पहले ही अपना ग्रैजुएशन पूरा किया है। पूरे परिवार ने मिलकर उनके इस अचीवमेंट को सेलिब्रेट किया था। संजय और महीप दोनों ने ही ग्रैजुएशन सेरेमनी की फोटोज इंस्टाग्राम शेयर की थी। सेरेमनी की फोटो शेयर कर संजय कपूर लिखते था- ग्रेजुएट बेटी के पिता।
77
शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की बेहद क्लोज फ्रेंड हैं। तीनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। इन्हें इवेंट और पार्टीज में भी कई बार साथ में देखा जा चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।