46 साल की मलाइका के साथ भतीजे अर्जुन के रिश्ते पर चाचा अनिल कपूर ने कही थी चौंकाने वाली ये बात

मुंबई. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रिलेशनशिप इन दिनों खासी सुर्खियां बटोर रही है। दोनों ने अपने रिश्ते पर भी मुहर लगा दी है। इंस्टाग्राम पर फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है। दोनों के रिश्ते को लेकर कपूर खानदान क्या सोचता है, यह कोई नहीं जानता है। इस मुद्दे पर कभी कोई राय नहीं रखी लेकिन अनिल कपूर ने जरूर भतीजे अर्जुन कपूर का साथ दिया है। मलाइका के साथ भतीजे की रिलेशनशिप को लेकर चाचा ने जो बात कही थी वो वाकई चौंका देने वाली थी।

Asianet News Hindi | Published : May 23, 2020 5:44 AM IST / Updated: May 24 2020, 10:02 AM IST

16
46 साल की मलाइका के साथ भतीजे अर्जुन के रिश्ते पर चाचा अनिल कपूर ने कही थी चौंकाने वाली ये बात

अर्जुन के चाचा अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मैं अर्जुन को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। जो चीज उसे खुशी देती है वो मुझे अच्छी लगती है। इस बारे में मेरी तरफ से कोई भी कमेंट करना ठीक नहीं है। क्योंकि मैं किसी की पर्सनल लाइफ पर बात करना पसंद नहीं करता। वो जिंदगी में क्या करना चाहता है, यह उसका फैसला होना चाहिए। हम सभी उसके साथ हैं। 

26

वैसे आपको बता दें कि अर्जुन-अनिल में चाचा-भतीजे के रिश्ते से ज्यादा दोस्ती का रिश्ता है। दोनों के बीच बेहरतीन बॉन्डिंग है।

36

आपको बता दें कि सालभर पहले मलाइका ने अपनी शादी की प्लानिंग भी शेयर की थी। एक चैट शो में उन्होंने बताया था - "हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग (फ्रेंड्स) होंगी।" उन्होंने यह भी बताया था कि वे अर्जुन को हर तरह से परफेक्ट मानती हैं। 

46

बता दें कि मलाइका ने 2019 में अर्जुन के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। इसके बाद से दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। दरअसल, दोनों  की उम्र में काफी अंतर है, इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। 

56

अरबाज खान से तलाक ले चुकीं उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है। मुझे लगता है कि सभी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं और उन लोगों का प्यार और साथ चाहते हैं, जो उनसे जुड़े हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो मेरी नजर में आप किस्मत वाले हैं। 
 

66

दोनों ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 1998 में शादी की थी। लेकिन 2016 में वे अलग रहने लगे और मई 2017 में उनके तलाक पर कानूनी मुहर लग गई। मलाइका ने डिवोर्स के बदले अरबाज से एलुमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपए मांगे थे। रिपोर्ट की मानें तो वह 10 करोड़ रुपए से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं थी। वहीं, अरबाज ने मलाइका को एलुमनी के तौर 15 करोड़ रुपए दिए थे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos