मुंबई. अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर (Kirron Kher) का इन दिनों ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है। पिछले महीने ही अनुपम खेर (Anupam Kher) ने बताया था कि किरण मल्टीपल मायलोमा, एक तरह के ब्लड कैंसर (Blood Cancer) से पीड़ित हैं। इलाज के दौरान किरण अब पहली बार नजर आई हैं। दरअसल, अनुपम खेर शुक्रवार को कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मां और पत्नी किरण भी थीं। सामने आई किरण की फोटोज देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। कैंसर की वजह से उनकी हेल्थ बहुत ज्यादा गिर गई है। इतना ही नहीं उनके बाल भी झड़ गए है और चेहरे की रंगत भी फीकी पड़ गई है।
सामने आई फोटोज में किरण ने सफेद रंग का सूट पहना था और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इस दौरान किरण काफी बीमार लग रही हैं। इसके इलावा उनके हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है।
210
अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर लिखा- हमें हमारी कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लग गया है। मम्मी सबसे ज्यादा बहादुर हैं। ओम नमः शिवाय का जाप करने से मुझे काफी मदद मिली और शायद किरण, भाभी और भाई को भी। घर पर रहें और वैक्सीन लगवाएं।
310
बता दें कि हाल ही में कुछ लोग सोशल मीडिया पर किरण खेर के निधन की झूठी खबर शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसका जवाब देते हुए अनुपम ने ट्वीट में लिखा- मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि ऐसी निगेटिव खबरें ना फैलाएं। किरण की सेहत को लेकर कुछ अफवाहें चल रही हैं। ये सब झूठ है। वह पूरी तरह ठीक हैं बल्कि उन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।
410
कुछ दिनों पहले अनुपम ने किरण का हेल्थ अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था- मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी की शुकामनाओं, प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत धन्यवाद। आपने जो किरण के लिए दुआएं की हैं कि वह जल्द से ठीक हो जाएं। आपकी इन बातों से हम सभी का हौंसला बढ़ा है। हम उम्मीद करते हैं कि किरण इस दौर से जूझ कर बाहर निकलेंगी और अपनी बीमारी को पीछे छोड़कर आएंगे। आपने बहुत इमोशनल सपोर्ट किया।
510
किरण का पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है। मुश्किल घड़ी में अनुपम, किरण का साथ नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए अनुपम ने अमेरिकन टीवी चैनल एनबीसी की सीरीज न्यू एमस्टरडम को हाल ही में करने से मना कर दिया है। अनुपम के लिए अभी किरण की हेल्थ पहले है और उन्होंने ये शो छोड़कर किरण का ध्यान रखने का फैसला किया।
610
बता दें कि अनुपम खेर और किरण खेर की गिनती बी-टाउन में उन कपल में की जाती है, जिनकी आपस में बेहतरीन बॉन्डिंग है। कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले अनुपम की मुलाकात और शादी की कहानी बड़ी दिलचस्प है। अनुपम के पिता शिमला वन विभाग में क्लर्क थे। वहीं दूसरी ओर किरण पंजाब की एक जमींदार परिवार से नाता रखती हैं। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों यहां के एक थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे, यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए।
710
किरण फिल्मों में काम की तलाश के लिए 1980 में मुंबई पहुंचीं। उस दौरान किरण को एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। शादी के एक साल के बाद किरण ने बेटे को जन्म दिया। किरण और गौतम के बेटे सिकंदर खेर हैं। सिकंदर के चार-पांच साल तक होते-होते किरण-गौतम की शादी में भी दरार पड़ने लगी थी।
810
वहीं दूसरी ओर अनुपम खेर के घर पर उनकी शादी के चर्चे होने लगे थे। मधुमालती नाम की जिस लड़की से उनकी मुलाकात कराई गई, दूसरी मीटिंग में वह उसके पति भी बन गए थे। हालांकि शादी के बाद दोनों ही खुश बिल्कुल भी नहीं थे। और इसी के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
910
कोलकाता की मुलाकात के बाद किरण और अनुपम को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अपने प्यार का इजहार सबसे पहले अनुपम ने ही किया। एक दिन अनुपम, किरण के घर जाकर बोले- मुझे तुमझे कुछ बात करनी है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे तुमसे प्यार हो गया है। किरण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले उन्हें अनुपम की बात मजाक लगी थी। उन्हें लग रहा था कि जैसा वह दूसरी लड़कियों के साथ करते हैं, वैसा ही उनके साथ भी कर रहे है। लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि वह गंभीर हैं।
1010
इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी। इस दौरान दोनों ने अपनी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों को बताया। इसके कुछ वक्त बाद दोनों ने अपने पार्टनर्स से तलाक लिया और 1985 में शादी कर ली। अनुपम ने किरण खेर बेटे सिंकदर को भी अपनाया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।