Published : Nov 22, 2021, 10:25 AM ISTUpdated : Nov 22, 2021, 10:30 AM IST
मुंबई. एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) का साथ शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने रविवार को सात फेरे लेते हुए शादी की सारी रस्में निभाई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन बेहद एक्साइटेड नजर आए। बता दें कि सात फेरे लेने के बाद आदित्य काफी खुश नजर आए। खुशी में उन्होंने सबके सामने ही अपनी पत्नी अनुष्का को बाहों में ले लिया। जब पति आदित्य सील ने पत्नी अनुष्का रंजन को बाहों में लिया तो पहले तो वे शरमा गई, बाद में वे ठहाका लगाकर हंसने लगी। वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। बता दें कि शादी की रस्मों को निभाते वक्त अनुष्का ने लाल जोड़ा नहीं पहना था। उन्होंने अपने लिए लैवेंडर कलर का लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की थी। ओवरऑल उनका लुक बिना तड़क-भड़क के भी खूबसूरत दिख रहा था। कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। नीचे देखे आखिर कौन-कौन शामिल हुआ आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी में...
सहेली अनुष्का रंजन की शादी में पहुंची आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने पीले रंग की चमकीली साड़ी पहनी थी। बालों में गजरा, बड़े-बड़े ईयरिंग्स ौर माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए वे काफी खुश दिखी।
210
आलिया भट्ट शादी में अपनी बड़ी बहन शाहिन भट्ट के साथ पहुंची थी। इस दौरान आलिया वे कैमरामैन को देखकर हाथ भी हिलाया।
310
वेडिंग में अथिया शेट्टी गहरे गुलाबी रंग का लहंगा पहनकर पहुंची। उन्होंने बड़े-बड़े झुमके भी कैरी कर रखे थे। वे फोटोग्राफर्स को पोज देने ज्यादा नहीं रूकी।
410
सफेद लहंगा पहन वाणी कपूर (Vani Kapoor) सहेली की शादी में पहुंची। वहीं, पूनम ढिल्लन भी गोल्डन-रेड साड़ी में दिखी।
510
पीला-सिल्वर लहंगा पहन भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी शादी में स्पॉट हुई। उन्होंने कैमरामैन को देखकर हाथ भी हिलाया। वहीं, ऐली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ नजर आए।
610
निखिल द्विवेदी पत्नी गौरी से साथ स्पॉट हुए। कपल में फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। वहीं, सुजैन खान भी शादी अटेंड करने पहुंची थी।
710
शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) पत्नी पूनम सिन्हा के साथ नजर आए। कपल ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था। साथ में दुल्हन अनुष्का रंजन की मम्मी अनु रंजन भी दिखी।
810
टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle Dsouza) भी सहेली की शादी में बनठन कर पहुंची। उनका ओवरऑल लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।
910
डायरेक्टर मधुर भंडारकर पत्नी की साथ नजर आए। कपल ने देर तक फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। वहीं, डेविड धवन की पत्नी लाली धवन भी नजर आई।
1010
आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने शादी की सारी रस्मों को निभाने के बाद फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इस दौरान नई नवेली दुल्हन अनुष्का पति आदित्य के हाथों में हाथ डाले पोज देती नजर आई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।