MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kartik Aryan Birthday: क्या आप जानते हैं कार्तिक आर्यन का सरनेम, आखिर क्यों अपना नाम छुपाते हैं ये 11 Celebs

Kartik Aryan Birthday: क्या आप जानते हैं कार्तिक आर्यन का सरनेम, आखिर क्यों अपना नाम छुपाते हैं ये 11 Celebs

मुंबई। कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) 31 साल के हो गए हैं। 22 नवंबर, 1990 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पैदा हुए कार्तिक आर्यन ने 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद तो कार्तिक ने कभी पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। कार्तिक की फिल्म 'धमाका' (Dhamaka) हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें उनके काम की जमकर तारीफ हो रही है। वैसे, कार्तिक आर्यन और उनकी फिल्मों के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनका पूरा नाम यानी सरनेम के बारे में कम ही लोगों को पता होगा। बता दें कि कार्तिक का पूरा नाम कार्तिक आर्यन तिवारी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना स्क्रीन नेम बदल लिया। वैसे, कार्तिक आर्यन ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना सरनेम नहीं बताते हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 21 2021, 06:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

कार्तिक आर्यन
पूरा नाम : कार्तिक आर्यन तिवारी

कार्तिक आर्यन के माता-पिता डॉक्टर हैं। उनके पिता मनीष तिवारी बच्चों के डॉक्टर हैं, जबकि मां माला तिवारी गायनकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) हैं। कार्तिक ने लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में डेब्यू करने से पहले ही अपने नाम से सरनेम हटा लिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

रेखा 
पूरा नाम : भानुरेखा गणेशन 

रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन हैं। लेकिन वो हमेशा अपने शॉर्ट नेम यानी रेखा से ही जानी जाती हैं। रेखा ने न सिर्फ अपना नाम छोटा किया है, बल्कि वो सरनेम का इस्तेमाल भी नहीं करतीं। इसकी एक वजह ये है कि एक समय रेखा के अपने पिता के साथ रिलेशन अच्छे नहीं थे।

311

गोविंदा
पूरा नाम : गोविंदा आहूजा

गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है। मगर फिल्मी दुनिया में उन्होंने कभी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने अपने नाम को छोटा करके सिर्फ गोविंदा रख लिया।
 

411

तमन्ना
पूरा नाम : तमन्ना भाटिया

फिल्म बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना का सरनेम भाटिया है। हालांकि उन्होंने न्यूमेरोलॉजी की वजह से अपने नाम को छोटा करते हुए सरनेम ही हटा लिया।
 

511

अक्षय कुमार 
पूरा नाम : राजीव भाटिया 

अक्षय कुमार का भी असली नाम राजीव भाटिया है। अक्षय ने सिल्वर स्क्रीन पर माचोमैन की इमेज बनाने के लिए अपना नाम अक्षय रख लिया। अक्षय का मतलब है, कभी नष्ट न होने वाला।
 

611

तब्बू
पूरा नाम : तबस्सुम हाशमी

तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। हालांकि फिल्मी दुनिया में पॉपुलैरिटी की खातिर उन्होंने अपने नाम को छोटा करते हुए सिर्फ तब्बू कर दिया था।

711

जितेंद्र 
पूरा नाम : रवि कपूर 

जितेंद्र का रियल नाम रवि कपूर है। जितेन्द्र ने तो न सिर्फ अपना सरनेम हटाया, बल्कि नाम भी बदल लिया। माना जाता है कि उन्होंने ऐसा ज्योतिष या न्यूमेरोलॉजी पर यकीन के चलते किया होगा।
 

811

काजोल 
पूरा नाम : काजोल मुखर्जी

काजोल सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनका सरनेम मुखर्जी है। हालांकि शादी के बाद वो काजोल देवगन हो गईं। मगर फिर भी वो अपने नाम काजोल से ही जानी जाती हैं। कहा जाता है कि उनके माता-पिता में अलगाव के बाद से काजोल ने अपना सरनेम हटा दिया था।

911

धर्मेन्द्र
पूरा नाम : धर्मेन्द्र देओल 

धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल है। लेकिन दुनिया अब उन्हें धर्मेन्द्र के नाम से ही जानती है। उन्होंने भी अपने बड़े नाम को छोटा कर सिल्वर स्क्रीन पर धर्मेन्द्र कर दिया था। हालांकि उनके बच्चे सनी और बॉबी अपना सरनेम देओल इस्तेमाल करते हैं।

1011

असिन 
पूरा नाम : असिन थोत्तुमकल

साउथ एक्ट्रेस असिन भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनका मानना है कि उनका सरनेम बोलने में थोड़ा कठिन हैं। इसीलिए वो अपने स्क्रीन नेम असिन से ही जानी जाती हैं।

1111

रणवीर सिंह
पूरा नाम : रणवीर सिंह भवनानी

रणवीर सिंह भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं। उन्होंने अपने नाम को छोटा रखने के लिए सरनेम हटा लिया है।

ये भी पढ़ें -

सहेली की संगीत सेरेमनी में Alia Bhatt ने पहना ऐसा ब्लाउज कि उड़ा मजाक, एक बोला- उर्फी जावेद बन रही हो

Aarti Chabria Birthday: पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है Akshay Kumar की ये एक्ट्रेस, 2 साल पहले बसा लिया घर
Tusshar Kapoor Birthday: तो क्या Kareena Kapoor के आशिक का रोल करते-करते सच में उन्हें चाहने लगा था ये हीरो

आखिर क्यों रात में सोने से पहले पत्नी Aishwarya Rai से माफी मांगते है Abhishek Bachchan, अजीब है वजह

बिना मेकअप और अजीबोगरीब हालत में नजर आई Malaika Arora, इधर पापा-चाची संग दिखी Karisma Kapoor

किसी को भनक लगे बिना 10 साल छोटे इस शख्स के साथ Preity Zinta ने रचाई थी शादी, अब ऐसे बनी मां

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Karwa Chauth का व्रत नहीं रखतीं ये 6 एक्ट्रेस, एक कहती है- प्यार साबित करने भूखा रहने की ज़रुरत नहीं
Recommended image2
Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार की नई फिल्म की हीरोइन! इस एक्ट्रेस संग तीसरी बार करेंगे रोमांस
Recommended image3
'ऐसी बातों पर...', अन्नू कपूर ने कहा था 'दूधिया बदन', तमन्ना भाटिया ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Recommended image4
Karwa Chauth 2026 पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा, रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म का नया गाना रिलीज!
Recommended image5
Karva Chauth Hit Song: करवा चौथ का रोमांस बढ़ा देते हैं ये बॉलीवुड गाने, चांद के इंतजार से पति के प्यार तक सब कुछ है खास
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved