Published : Feb 25, 2022, 08:28 PM ISTUpdated : Feb 25, 2022, 08:32 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड की जिंदगी फिर से रफ्तार भरने लगी है। कोरोना केसेज कम होने के बाद से फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मूवी रिलीज होने लगी है और सेलेब्स की मौज-मस्ती भी चल पड़ी है। मुंबई में सितारों की महफिल फिर से लगने लगी है। पैपराजी हर दिन किसी ना किसी बड़े सेलेब्स को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) समेत कई सेलेब्स स्पॉट किए गए। सब अलग-अलग अंदाज में नजर आए। आइए नीचे देखते हैं सेलेब्स कहां-कहां और किस अंदाज में दिखाई दिए...
अनुष्का शर्मा काफी वक्त बाद अब सार्वजनिक जगहों पर नजर आने लगी हैं। मदरहुड एन्जॉय करने के बाद अब वो काम पर फोकस कर रही हैं। इस वजह से अब वो पैपराजी के कैमरे में कैद हो रही हैं।
28
अनुष्का शर्मा बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो के बाहर कैमरे की जद में आईं। उन्होंने ओवरसाइज ब्लैक टी-शर्ट और पैंट पहन रखा था। हालांकि इस आउटफिट में भी वो लोगों का ध्यान खिंचने में कामयाब रहीं।
38
विराट कोहली (Virat Kohli) की वाइफ ने ब्लैक आउटफिट के साथ लाइट मेकअप की थी। इसके साथ कानों में बड़ी सी बाली को पेयर किया था। पूरे लुक में वो भले ही ग्लैमरस नहीं लग रही थी, लेकिन खूबसूरत नजर आ रही थीं।
48
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस'की शूटिंग कर रही है। क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में वो इनकी भूमिका में नजर आएंगी।
58
दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। वो अपने ग्लैमरस और हॉट छवि से निकलकर सिंपल लुक में दिखाई दी। उन्होंने ब्लू आउटफिट पहन रखा था। वो बेहद ही कम मेकअप में दिखाई दीं।
68
दीपिका पादुकोण की हाल ही में 'गहराइयां' मूवी रिलीज हुई। जिसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई। हालांकि मूवी को ज्यादा लोगों ने पसंद नहीं किया। लोगों ने मूवी की कहानी को कमजोर बताया।
78
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या घोषाल (Divya Khosla) को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैमरे में कैद किया।उन्होंने मल्टीकलर शॉर्ट ड्रेस पहन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने रेड लिपिस्टक का पेयर किया था और स्नीकर पहनकर एक अलग लुक्स क्रिएट करती दिखाई दीं।
88
अभिनेत्री यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) पारुल खन्ना एंड स्टूडियो 6 ज्वेल्स की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाती दिखाई दी। वो इसकी ब्रांड एम्बेसडर है। ब्लैक साड़ी और हैवी ज्वेलरी में वो बेहद हसीन लग रही थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।