मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Shrama) लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारी कर रही हैं। वो अपनी अपकमिंग मूवी के प्रैक्टिस में लगी हैं। इस बीच वो अपने फैंस से जुड़ने के लिए भी टाइम निकालती हैं। तस्वीरें और वीडियोज शेयर करके फैंस से कनेक्ट रहती हैं। हाल ही में उन्होंने विराट कोहली (Virat kohli) के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें पति-पत्नी की केमिस्ट्री गजब की दिख रही है। आइए नीचे देखते हैं विरुष्का की लेटेस्ट फोटोज...
अनुष्का और विराट कोहली एक दूसरे के साथ हमेशा खड़ा रहते हैं। दोनों के बीच प्यार देखकर फैंस भी बेहद खुश दिखते हैं। अदाकारा ने विराट संग कुछ तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर आग लगा दी हैं।
28
ब्राउन शिमरी आउटफिट में अनुष्का शर्मा गजब की हसीन लग रही हैं। छोटे बालों और लाइट मेकअप में वो लोगों को दीवाना बना रही हैं।
38
वहीं, विराट भी कम डैशिंग नहीं लग रहे हैं। विराट ने ब्लैक कलर का कोर्ट-पैंट और टाई पहन रखा है। उनकी निगाहें अपनी पत्नी से हट ही नहीं रही है।
48
इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में अनुष्का ने लिखा ‘हम अच्छी तरह से सफाई करते हैं।' तस्वीरों में भले ही विराट कोहली भी हैं। लेकिन वो भी पत्नी के हॉटनेस को देख खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा,'उफ्प टू हॉट।' इसके साथ रेड हार्ट और फायर का इमोजी शेयर किया।
58
अब सोचिए तस्वीरों को देखकर विराट कोहली का ये हाल है तो फैंस का क्या होगा। फायर और हार्ट इमोजी की तो अनुष्का के पोस्ट पर बरसात आ गई है। हॉट, क्यूट कपल , वामिका के मम्मी-डैडी जैसे खूब कमेंट फैंस कर रहे हैं।
68
बता दें कि अनुष्का की मुलाकात विराट कोहली से एक ऐड शूट के दौरान साल 2013 में हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और साल 2017 में इटली में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की।
78
साल 2020 में कपल एक बच्ची के माता-पिता बने। वामिका को लेकर दोनों बेहद पॉजिसिव हैं। अभी तक दोनों ने बेटी का दीदार फैंस को नहीं कराया है। बावजूद इसके कई बार वामिका की क्यूट तस्वीर सामने आ गई है।
88
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस'में नजर आएंगी। यह मूवी महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी से प्रेरित है। वहीं, विराट कोहली आईपीएल सीजन खेल रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।