मुंबई। अनुष्का शर्मा कुछ दिनों पहले अपनी वेब सीरिज 'पाताल लोक' की वजह से सुर्खियों में थीं। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। हाल ही में अनुष्का और उनके पति विराट कोहली का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो में अनुष्का पीले कलर के सूट में पति विराट कोहली के साथ पूजा-पाठ करती नजर आ रही हैं। अनुष्का को पूजा करते देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
हरिओम शर्मा नाम के एक शख्स ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, वाह! पाताल लोक जैसी फिल्म भी ऐसे ही लोग बनाते हैं। वहीं एक और शख्स ने कहा, इन लोगों ने एक बार भी सुशांत राजपूत के लिए जस्टिस नहीं मांगा।
28
बता दें कि फिल्म 'पाताल लोक' की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा हैं। इस सीरिज के कई सीन्स को लेकर विवाद हुआ है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर बायकॉट पाताल लोक ट्रेंड करने लगा था।
38
अनुष्का की इस वेबसीरिज को सामाजिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया गया। पाताल लोक पर पुलिस की गलत छवि पेश करने, हिंदू विरोधी, ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप भी लग चुके हैं।
48
पाताल लोक के विरोधियों का कहना है कि फिल्म में त्यागी, गुर्जर समाज की गलत छवि पेश की गई है। हिंदुओं को मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग करने वाला बताया गया है।
58
हिंदू देवी-देवताओं के सामने मंदिर और आश्रम में मांसाहार खाते दिखाया गया है। मुस्लिम कैरेक्टर को सीधा और सच्चा और धार्मिक रूप से प्रताड़ित बताया गया है।
68
अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे।
78
विराट उस वक्त वहां रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई थी और ये सब साथ में क्रिकेट भी खेला करते थे।
88
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी। बाद में कपल ने भारत में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें अलग-अलग फील्ड की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं।