जब कोख में खो दिया था काजोल और शाहरुख की पत्नी ने अपना बच्चा, ये भी बर्दाश्त नहीं कर पाई थी सदमा

मुंबई. कोरोना का कहर अभी भी खत्म नहीं हुआ है। रोज इससे कई लोग संक्रामित हो रहे हैं और कई लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। इस वक्त आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी लाइफ गुजार रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सेलेब्स को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। ये खबर है सेलेब्स के मिसकैरेज को लेकर। बता दें कि काजोल, शिल्पा शेट्टी से लेकर शाहरुख खान की पत्नी तक ने कोख में बच्चा खोने के दर्द से गुजर चुकी है। आइए, बताते हैं और कौन-कौन सेलेब्स हैं जो इस दर्द से गुजरी है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 7, 2020 6:39 AM IST / Updated: Aug 08 2020, 10:09 AM IST

18
जब कोख में खो दिया था काजोल और शाहरुख की पत्नी ने अपना बच्चा, ये भी बर्दाश्त नहीं कर पाई थी सदमा

एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि शादी के दो साल बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थी लेकिन मिसकैरेज के चलते अपने बच्चे को जन्म नहीं दे सकीं। 

28

वहीं, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इस दर्द से गुजर चुकी है। शाहरुख ने एक चैट शो में बताया था कि 1997 में गौरी से मिसकैरेज हो गया था। इसके बाद उनका बेटा आयर्न पैदा हुआ था।

38

आपको बता दें कि जब काजोल की फिल्म कभी खुशी कभी गम बंपर कमाई कर रही थी उस दौरान भी वे अस्पताल में एडमिड थी क्योंकि उनका मिसकैरेज हो गया था।

48

शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा ने 2012 में बेटे विआन को जन्म दिया। विआन से पहले शिल्पा एक बार मिसकैरेज में अपना बच्चा खो चुकी हैं।

58

आमिर खान की पत्नी किरण राव 2009 में मां बनने वाली थीं लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद 2011 में आईवीएफ सेरोगेसी की मदद से उनके घर में बेटे ने जन्म लिया।

68

दिलीप कुमार से शादी के बाद 1972 में सायरा बानो प्रेग्नेंट हुईं थी लेकिन 8 महीने बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद वे कभी मां नहीं बन पाई। आज सायरा 75 साल की है और आज भी उन्हें औलाद नहीं होने का गम है।

78

रश्मि देसाई ने 2012 में नंदिश संधू से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बादी ही रश्मि प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि, उनका भी मिसकैरेद हो गया था। उन्होंने खुद बताया था कि वे ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। फिर भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था। 

88

करन पटेल ने एक्ट्रेस अंकिता भार्दव से शादी रचाई है। अंकिता 2018 में प्रेग्नेंट हुईं लेकिन पांचवें महीने में उनका मिसकैरेज हो गया। कपल के लिए ये दौर बहुत मुश्किल भरा रहा। बाद में अंकिता ने एक बेटी को जन्म दिया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos