पहली बार जिसके साथ अर्जुन रामपाल ने किया रैंप वॉक, उसी से कर ली थी शादी, 21 साल बाद दिया था तलाक

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल आज यानी कि 26 नवंबर को अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1972 में जबलपुर में हुआ था। एक्टर ने महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में अपनी पढ़ाई की थी। अर्जुन कभी भी एक्टर और मॉडल नहीं बनना चाहते थे। मगर किसे पता था कि पहली बार रैंप वॉक करने के दौरान डरने वाला लड़का एक दिन भारत का सुपरमॉडल बन जाएगा। अर्जुन ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर... 

Asianet News Hindi | Published : Nov 26, 2020 5:15 AM IST

17
पहली बार जिसके साथ अर्जुन रामपाल ने किया रैंप वॉक, उसी से कर ली थी शादी, 21 साल बाद दिया था तलाक

अर्जुन रामपाल ने एक्टिंग में कदम रखने से पहले मॉडलिंग की थी। उन्हें 1994 में सोसायटी फेस ऑफ द ईयर चुना गया था। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पहली बार रैंप वॉक किया था तो उन्होंने डर की वजह से साथ में वॉक कर रही मॉडल मेहर का हाथ पकड़ लिया था। 

27

अर्जुन ने पहली बार रैंप वॉक के दौरान जिस मॉडल का हाथ पकड़ा था, उसी का हाथ बाद में जिंदगीभर के लिए उन्होंने थाम लिया था। अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हॉस्टल के दिनों में वह अपने कमरे में मेहर का पोस्टर लगाया करते थे। उन्हें लगता था कि अगर बीवी हो तो ऐसी हो। 

37

बाद में अर्जुन ने 1998 में फेमिना मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां मायरा और महिका हैं। मगर अब मेहर और अर्जुन अलग हो चुके हैं और उनका तलाक हो चुका है। 

47

अर्जुन और मेहर शादी के 21 साल बाद अलग हो गए थे। दोनों ने अपना रिश्ता बचाने की कोशिश की थी मगर ऐसा नहीं हो पाने की वजह से दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। दोनों ने अपने अलग होने के बारे में ऑफिशियल घोषणा भी की थी। 

57

अर्जुन और मेहर का अप्रैल 2019 में तलाक हो गया था। उनकी दोनों बेटियां मायरा और महिका अपनी मां के साथ रहती हैं। वहीं, एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ में रहते हैं। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 

67

बहरहाल, अगर अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल आखिरी बार फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे। वह डिजिटल डेब्यू भी कर चुके हैं। वह वेब सीरीज 'द फाइनल कॉल' में नजर आए थे।

77

इसके अलावा अर्जुन रामपाल इन दिनों एनसीबी की कार्यवाही को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एनसीबी ने उनके घर छापेमारी में कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की गई थी और प्रतिबंधित दवाएं मिली थी, जिसके बाद अर्जुन को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। अर्जुन से कई घंटों तक पूछताछ की गई थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos