जिस लड़की से हुआ प्यार रियल में भी वही बनी आयुष्मान की हमसफर, शादी के वक्त जेब में थे सिर्फ इतने रुपए

मुंबई। आयुष्मान खुराना 36 साल के हो गए हैं। 14 सितंबर, 1984 को चंडीगढ़ में जन्मे आयुष्मान खुराना को जिस लड़की से पहला प्यार हुआ था, आज वही उनकी हमसफर है। आयुष्मान के भले ही आज लाखों-करोड़ों फैन हैं, लेकिन वो खुद अपनी पत्नी ताहिरा के सबसे बड़े फैन हैं। 16 साल की उम्र में दोनों अपनी कोचिंग के दौरान पहली बार मिले थे। पहली ही नजर में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। ताहिरा को खुराना अपनी पहली और आखिरी गर्लफ्रेंड मानते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 13, 2020 3:22 PM IST / Updated: Sep 14 2020, 02:48 PM IST

110
जिस लड़की से हुआ प्यार रियल में भी वही बनी आयुष्मान की हमसफर, शादी के वक्त जेब में थे सिर्फ इतने रुपए

11 साल के रिलेशन के बाद 2011 में दोनों ने शादी कर ली। खुराना बताते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि उनके एक्टर बनने के बाद सब कैसे मैनेज होगा, लेकिन सब कुछ अपने आप होता गया। 

210

बता दें, पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मे आयुष्मान ने अपनी पूरी पढ़ाई चंडीगढ़ में ही की। आयुष्मान ने बॉलीवुड में आने से पहले 5 साल तक थिएटर में काम किया है। एक्टिंग में आने से पहले आयुष्मान ने सबसे पहले ताहिरा को ही ये बात बताई कि वे एक्टर बनना चाहते हैं। 
 

310

आयुष्मान बताते हैं कि शादी के समय उनके अकाउंट में सिर्फ 10 हजार रुपए थे। चूंकि, दोनों के परिवारों के बीच अच्छे रिश्ते थे, इसलिए खुराना के पेरेंट्स शादी के लिए तुरंत मान गए थे।

410

आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा का प्रोफेशन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। लेकिन इसके कारण उनके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आई। आयुष्मान इसका क्रेडिट अपनी पत्नी को ही देते हैं। 

510

आयुष्मान कहते हैं ताहिरा उनसे कई गुना ज्यादा समझदार है। लंबे टाइम तक अलग रहने के बाद ताहिरा अब मुंबई में आयुष्मान के साथ रहती हैं। वे एक लेखक और कॉलेज लेक्चरर हैं। दोनों के 2 बच्चे बेटा विराजवीर खुराना और बेटी वरुष्का हैं।​

610

आयुष्मान ने अपना करियर एंकर और रेडियो जॉकी के तौर पर शुरू किया था। लेकिन उन्हें पहचान 2004 में शो एमटीवी रोडीज का दूसरा सीजन जीत कर मिली। इससे पहले वो दिल्ली में बिग एफएम में आरजे हुआ करते थे। 

710

2012 में फिल्म 'विक्की डोनर' से उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली। स्पर्म डोनेशन पर बेस्ड इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म से पहले आयुष्मान 2004 में असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। आयुष्मान ने खुद इसका खुलासा करते हुए कहा था- मैंने पापा को बताया था। उन्होंने मां को बता दिया तो उन्हें समझाना बेहद मुश्किल था।

810

वहीं आयुष्मान की पत्नी ताहिरा के मुताबिक, ''मुझे विक्की डोनर के दौरान आयुष्मान के ऑन-स्क्रीन किस करने से परेशानी थी। तब मैं प्रेग्नेंट थी और उस वक्त कई हार्मोनल बदलाव शरीर में होते हैं। 

910

ताहिरा के मुताबिक, मुझे लगता था कि मैं यहां घर में बैठी हूं और मेरा पति एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रहा है। हम तब बहुत यंग थे, मेरे अन्दर पेशेंस नहीं था कि मैं इस ऑनस्क्रीन किस को समझ सकूं। मुझे पता था कि वो मुझसे चीटिंग नहीं कर रहे लेकिन इस बात पर हमारे बीच काफी मतभेद हुए। 

1010

ताहिरा ने बताया था कि कई बार मेरी हिम्मत जवाब दे गई लेकिन आयुष्मान नहीं हारे। वह भले ही इस पर कुछ रिएक्ट नहीं करते थे मगर उन्होंने कभी इसे सुलझाने की कोशिश भी नहीं की। समय के साथ-साथ हमारा रिश्ता आगे बढ़ा और कैंसर वाले दौर ने इसे मजबूत बना दिया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos