Fact Check: आयुष्मान खुराना की सास नहीं, कोई और बनी थी रामायण में त्रिजटा, जानिए क्या है सच्चाई

Published : Apr 18, 2020, 08:31 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:23 PM IST

मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन में दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। आए दिन सोशल मीडिया पर रामायण और इसके किरदारों की चर्चा होती है। इसी बीच रामायण में लंका की राक्षसी त्रिजटा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस भी सुर्खियों में आ गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रिजटा का किरदार आयुष्मान खुराना की सास अनीता कश्यप ने निभाया था। हालांकि फैक्ट चेक में यह बात सही नहीं निकली है। 

PREV
18
Fact Check: आयुष्मान खुराना की सास नहीं, कोई और बनी थी रामायण में त्रिजटा, जानिए क्या है सच्चाई

दरअसल, रामायण में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के मुताबिक, त्रिजटा का रोल आयुष्मान खुराना की सास अनीता कश्यप ने नहीं बल्कि किसी गुजराती महिला ने निभाया था।   
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि वह महिला सूरत से थी। 

28

वहीं, यह खबर जब ताहिरा तक पहुंची तो उन्होंने सच्चाई बताते हुए कहा- रामायण शो में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मेरी मां अनीता कश्यप नहीं हैं। ये सभी खबरें झूठी हैं। उनका इस सीरियल से कोई संबंध नहीं है।

38

बता दें कि त्रिजटा एक राक्षसी थी। उसने लंका में सीता का उस वक्त ध्यान रखा था, जब रावण उनका हरण करके अशोक वाटिका ले आया था। त्रिजटा का जन्म भले ही राक्षस कुल में हुआ लेकिन वह सीता के दुख को जानती थी और उन्हें सांत्वना भी देती थी। त्रिजटा सीता को हमेशा पुत्री कहकर बुलाती थी। 
 

48

त्रिजटा रावण की विश्वासपात्र थीं और जब रावण ने सीता को अशोक वाटिका में रखा था, तब त्रिजटा को ही सीता पर नजर रखने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी मिली थी।

58

त्रिजटा रावण के छोटे भाई विभीषण और उनकी पत्नी सरमा की बेटी थी। त्रिजटा शुरुआत में तो सीता के खिलाफ थीं, लेकिन बाद में वे सीता को अपनी बेटी की तरह मानने लगी थीं।

68

सोशल मीडिया पर 'रामायण' लगातार ट्रेंड कर रहा है। 'रामायण' की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि टीआरपी में ये शो नंबर एक पर है। यहां तक कि लोग अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

78

बता दें कि लॉकडाउन के बीच ‘रामायण’ ने TRP के मामले में पिछले पांच सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बार्क (Broadcasting Audience Research Council) की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले एपिसोड की रेटिंग 3.4%, थी, जिसके बाद चौथे एपिसोड तक इस शो की रेटिंग 5.2% तक पहुंच गई है।

88

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर 80-90 के दशक के सुपरहिट शोज दोबारा प्रसारित किए जा रहे हैं। इस दौरान रामायण के अलावा महाभारत, चाणक्य, देख भाई देख, ऑफिस ऑफिस, श्रीमान श्रीमती, ब्योमकेश बक्शी और शक्तिमान जैसे शो दर्शकों को दिखाए जा रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories