मुंबई. 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स 2021 (BAFTA 2021) का आयोजन किया जा रहा है। इवेंट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पति निक जोनास (Nick Jona) के साथ पहुंची। इस दौरान प्रियंका ने बेहद बोल्ड ड्रेस पहन रखी थी। रॉयल एल्बर्ट हॉल लंदन में हुए इस इवेंट में जैसे ही प्रियंका ने एंट्री ली, हर कोई उन्हें देखकर दंग रह गया। यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका इतने बोल्ड अंदाज में नजर आईं। इवेंट के रेड कापरेट पर प्रियंका ने पति के साथ जमकर पोज दिए। निक खुद से 10 साल बड़ी पत्नी प्रियंका से नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे। उन्होंने कैमरा के सामने के ही पत्नी को किस किया। वहीं, प्रियंका भी पति के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आई।
इस इवेंट के लिए प्रियंका और निक का लुक वाकई कमाल का लग रहा था। दोनों की केमिस्ट्री भी देखने लायक थी। प्रियंका ने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
28
प्रियंका पिंक कलर के फ्लोरल जैकेट स्टाइल टॉप के साथ धोती स्टाइल पैंट पहने नजर आई। वहीं, निक काले रंग के सूट में दिखे।
38
प्रियंका चोपड़ा ने दो अलग अलग ड्रेसेस में फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका के दोनों ही अंदाज फैन्स को पसंद आ रहे हैं।
48
बता दें कि 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स की प्रियंका चोपड़ा पहली प्रेजेंटर हैं।
58
प्रियंका के लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
68
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा यूं डेयरिंग क्लीवेज लुक में दिखाई दी है। बल्कि इससे पहले भी वे क्लीवेज लुक में छा चुकी है।
78
फोटोग्राफर्स को पोज देते वक्त प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ रोमांटिक नजर आई।
88
पति निक जोनास की बात पर खिलखिलाकर हंसती दिखी प्रियंका चोपड़ा।